Categories: Featured

जानिए यहां से क्यों हटा दी गई 70 साल पुरानी भगवान हनुमान जी की मूर्ति, वजह है बेहद रोचक

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का पहले चरण का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में जमीन को समतल करने और बाउंड्रीवाल बनाने का काम होना है। समतलीकरण करने के दो दिन पहले ही कर्मचारियों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया। जिस जगह पर समतलीकरण का काम चल रहा है वहां एक 70 वर्ष पुरानी हनुमान जी की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है और एयरपोर्ट बनाने के लिए इस प्रतिमा को विस्थापित करना अनिवार्य था।

वहां मौजूद कुछ लोगों ने पहले विरोध तो किया लेकिन फिर वह शांत हो गए। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आस-पास के गांव वालों को इकट्ठा कर उनकी राए ली और जब गांव वाले उनके बात से सहमत हो गए तो हनुमान जी की प्रतिमा को पूरे रीति-रिवाज के साथ उस जगह से हटाने का निर्णय लिया गया।

जेवर के रोही गांव में यह काम चल रहा है। इसमें ग्रामीणों का भी पूरा साथ मिल रहा है। ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं। जेवर के रोही गांव में बनने जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए आवंटित की गई जमीन पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को यहां से विस्थापित कर दिया गया है मगर गांव वालों की मांग के मुताबिक कर्मचारियों ने प्रतिमा को बनवारीवास गांव की ओर खेतों में बसे किसानों को सौंप दिया है।

काम करने के लिए मूर्ति का हटना जरूरी था। आपस में बात – चीत हुई और हुई और मूर्ति को विस्थापित कर लिया गया है। लोगों के मुताबिक वह लोग इस प्रतिमा की पूरी विधि विधान के साथ पूजा करने के बाद उसे यहां स्थापित करेंगे। साल 2024 तक जेवर एयरपोर्ट से पहली हवाई उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ कब भूमिपूजन करेंगे इसका भी ऐलान कर दिया गया है।

एयरपोर्ट के काम में ग्रामीण भी काफी सहयोग कर रहे हैं। गांव के प्राचीन मंदिर पर तकरीबन 20 फीट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति थी। इसे तहसील प्रशासन और प्राधिकरण की टीम ने हाइड्रोलिक क्रेनों की मदद से विस्थापित करा दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago