Categories: Featured

माता-पिता ने रखा अपने बच्चे ऐसा नाम, डर के मारे सरकार ने दिया तुरंत बदलने का आदेश

इस दुनिया में हर शख्स का और हर चीज का कोई न कोई नाम ज़रूर होता है। नाम से ही पहचान होती है। दुनिया के लगभग सभी देशों में बच्चों का नाम किसी बड़ी शख्सियत के नाम पर रखना का चलन है। लेकिन, यूरोप का एक देश ऐसा भी है, जहां मां-बाप को अपने बच्चों का नाम रखने से पहले सरकार से मंजूरी लेनी होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश स्वीडन की।

कई पैरेंट्स तो अपने बच्चों के नाम पहले से ही सोचकर रख लेते हैं। लेकिन यहां की सरकार ने हाल में ही एक जोड़े को अपने बच्चे का नाम व्लादिमीर पुतिन रखने पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने इस बच्चे के मां-बाप को कोई दूसरा नाम सोचने की सलाह दी है।

पैरेंट्स भी सरकार के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। उनका मन दूसरा नाम रखने का नहीं है। विलियम शेक्सपियर ने अपने एक नाटक में कहा था- “नाम में क्या रखा है? गुलाब को चाहे हम किसी भी दूसरे नाम से बुलाएं उसकी सुगंध कभी कम नहीं होगी। मगर शेक्सपियर के इस ख्याल से स्वीडेन की सरकार सहमत नहीं लगती है।

वहां की सरकार ने अभी तक कुछ आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि नाम क्यों हटाने के लिए बोला गया है? स्वीडन के अधिकारियों ने एक जोड़े को अपने बेटे का नाम व्लादिमीर पुतिन रखने पर रोक लगा दी है। माता-पिता ने रूसी राष्ट्रपति के नाम पर अपने बेटे का नामांकरण करने का प्रस्ताव टैक्स एजेंसी को सौंपा था। स्वीडिस कानून के अनुसार, अगर बच्चे का नाम आपत्तिजनक है या अगर वे उस व्यक्ति के लिए असुविधा का कारण बन सकते हैं तो ऐसे नामों को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में शामिल हैं। बड़े राजनेता के नाम पर नाम रखा गया लेकिनजैसे ही इस बारे में स्वीडन के सरकारी विभाग को पता चला वैसे ही वो नाम से इतना डर गए कि उन्होंने उस नाम को रखने पर बैन लगा दिया और कपल को तुरंत नाम बदलने का आदेश दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago