Categories: Education

आईसीएआई ने सीए की परीक्षा को लेकर किया बड़ा फैसला, जानिए क्या है फैसला

विश्व भर में महामारी कोरोना के मामले रफ़्तार के साथ बढ़ रहे हैं। महामारी का असर हर व्यक्ति, हर संस्थान, हर किसी पर पढ़ा है, इसी को नज़र में रखते हुए और महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से जुलाई में सीए की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है । आईसीएआई ने कहा है कि जो विद्यार्थी जुलाई में सीए की परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो वे इसके बजाए नवंबर में परीक्षा दे सकते हैं।

आईसीएआई ने सीए की परीक्षा को लेकर किया बड़ा फैसला, जानिए क्या है फैसला

कोरोना माहमारी के चलते आईसीएआई ने जुलाई में होने वाली सीए परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को ऑफ आउट का विकल्प दिया है। इस विकल्प के तहत विद्यार्थी यदि चाहे तो वह जुलाई में होने वाली सीए की परीक्षा को छोड़ सकता है और इसके बजाए नवंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकता है। विद्यार्थी इस संबंध में 17 जून से 20 जून के बीच अपने परीक्षा केंद्रों में बदलाव कर सकते हैं।

आईसीएआई ने जुलाई सीए परीक्षा के लिए कल एक सूचना जारी की थी उसी सूचना में यह जानकारी दी गई । बता दें कि सीए की परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होगी। सूचना में बताया गया है कि, वह विद्यार्थी जो मई 2020 एग्जामिनेशन साइकिल के लिए पहले ही ऑनलाइन एग्जामिनेशन आवेदन जमा कर चुके हैं वह परीक्षा न देने का विकल्प चुन सकते हैं और इसके बजाए नवंबर में होने वाली परीक्षा दे सकते हैं |

आईसीएआई द्वारा नोटिस में कहा गया है कि, इस स्थिति में विद्यार्थियों की फीस जो जमा होगी, वह नवंबर 2020 साइकल के लिए शिफ्ट हो जाएगी। विद्यार्थियों को फिर से नवंबर 2020 एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा। एग्जाम फीस को एडजस्ट किया जाए और एग्जाम फीस में किसी तरह का अंतर होने पर बाकी फीस का भुगतान करना होगा।

परीक्षा नहीं देने का विकल्प यूं चुन न होगा

  1. 17 जून से 20 जून के बीच icaiexam.icai.org पर जाकर ऑनलाइन डिक्लेरेशन जमा कराएं।
  2. डिक्लेरेशन जमा करने के बाद मई 2020 परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की उम्मीदवारी खत्म हो जाएगी और अगले एग्जाम में उनकी उम्मीदवारी शिफ्ट कर दी जाएगी।
  3. ध्यान रखें कि एक बार ‘परीक्षा नहीं देने (Opt Out)’ का ऑप्शन चुनने के बाद इसे बदल नहीं सकते।
  • ओम सेठी
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago