Categories: Featured

महिला IAS को अश्लील मैसेज: भेजने के आरोपित रहे हैं पंजाब के नए CM चन्नी, कैप्टेन पर फोड़ दिया था ठीकरा

चरणजीत चन्नी ने पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर शपथ ली है। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा रोल दिया है। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी के विधायकों की बैठक की और उसके बाद चन्नी के नाम की घोषणा की। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे।

सीएम चुने जाने से वह पहले राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार से विधायक है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी के लिए पंजाब की मुख्यमंत्री की कुर्सी काँटों का ताज साबित होने जा रही है।

दरअसल उन पर ‘मी-टू’ (Me Too) को लेकर आरोप लग चुका है जिसे लेकर वह कह चुके हैं कि यह तत्कालीन मुख्यमंत्री की शह पर किया गया था।

चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी चंडीगढ़ गए हैं। महिला IAS वाला मामला 2018 का है और चन्नी पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक महिला आईएएस अधिकारी को 2018 में एक आपत्तिजनक मैसेज भेजा था।

तब यह मामला खासा तूल पकड़ा था। हालाँकि उस महिला ने उस समय शिकायत दर्ज नहीं की थी और अमरिंदर सिंह ने भी कहा था कि मामला सुलझा लिया गया है। तब चन्नी ने कहा था कि मैसेज गलती से महिला अधिकारी को भेजा गया था।

पंजाब में दलित दो हिस्सों में बंटा है। यहां रविदासी और वाल्मीकि दो बड़े वर्ग दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी पंजाब के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे।

चन्नी के खिलाफ महिलाओं ने धरने भी दिए और प्रदर्शन भी किए। जिसके बाद चन्नी ने महिला अधिकारी से माफी माँग ली थी। उस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह ने कहा था कि मंत्री ने माफी माँग ली है इसलिए यह मामला खत्म हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फ़ोटो

दलित सीएम बनाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। चन्नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्हें मार्च 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री बनाया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago