महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए ,कर्मचारियों ने आज नगर निगम गेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

फरीदाबाद, 20 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने आज नगर निगम गेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता मजदूर संग के नेता श्री मटरू लाल ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।

प्रदर्शन में सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उप प्रधान शाहाबीर खान ने बताया कि म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद 19 दिन की लगातार मांगों को लेकर विरोध कर रही है परन्तु निगम प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्हाेंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांगें न मानने पर इस संघर्ष को आगे और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार 2 महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैकडों सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने सेवानिवृत्ति लाभों की प्राप्ति के लिए पिछले 2 साल से अधिक समय से निगम मुख्यालय के धक्के खाने को मजबूर हैं और इनमें से कई तो स्वर्ग सिधार कर जा चुके है।

आज के प्रदर्शन मे सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, रणसिंह भडाना, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेश बैंसला, रमेश पहलवान, नरेन्द्र, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, महेन्द्र पाल, हरेराम सौरोत, करन सिह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भडाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago