Categories: Politics

पंजाब सियासी घमासान पर गृहमंत्री अनिल विज ने ली चुटकी, डूबते हिचकोले खाते जहाज से की पंजाब कांग्रेस की तुलना

जिस तरह हर सप्ताह स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है। उसी तरह आज एक बार फिर जनता के लिए दरबार लगाया गया, जहां वह दूरदराज से आने वाले लोगों की समस्याओं को सुन उनकी पीड़ा को हल कर सके। इसी तरह इस बार समाजसेवी संस्था कल्याण भारती द्वारा आमजन के खाने पीने की व्यवस्था कर एक नई शुरुआत की गई, जिसकी सभी ने प्रशंसा भी की।

वैसे तो गृह मंत्री अनिल के दरबार पर आने वाले ज्यादातर आमजन की समस्या पुलिस प्रशासन के खिलाफ लापरवाही को लेकर सामने आती है। जनता की समस्याओं को सुन त्वरित कार्यवाही करते हुए गृह मंत्री अनिल विज भी एक्शन मूड में दिखाई देते हैं, और आमजन की समस्याओं को हल कराने का जिम्मा अपने कंधों पर लेते हैं।

और उन्हें यकीन दिलाते हैं कि आमजन ही सरकार को बनाती हैं। ऐसे में सरकार का भी दायित्व बनता है कि आमजन की समस्याओं को हल करें। अनिल विज कहते हैं कि इस तरह दरबार लगाने से उनके पास पूरे हरियाणा की समस्याओं का तांता लग जाता है, और कहीं ना कहीं आमजन उन पर भरोसा करती है कि जल्द ही वह अपनी समस्याओं से निजात हो सकेंगे।

गौरतलब, पंजाब में मचे सियासी घमासान से कोई अनजान नहीं रह गया हैं। विपक्षी दल द्वारा भी इस विषय को बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अभी इसी कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जब जहाज डूबता है तो हिचकोले खाता है, पंजाब कांग्रेस भी उसी प्रकार के हिचकोले खा रही है। इसी वजह से इनका आपसी टकराव हो रहा है। विज इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस पर तंज कसते रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago