मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के सुख दुख के भागीदार बने

फरीदाबाद (बल्लभगढ), 20 सितम्बर। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के सुख दुख के भागीदार बने।

कैबिनेट मंत्री ने दौरे के दौरान सूबेदार कॉलोनी निवासी शुभम तिवारी के उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पर बधाई दी और शॉल भेंट कर उसका सम्मान किया। इसके अलावा जैन कॉलोनी में भी गाड़ी से उतर कर युवाओं से उनका हालचाल जाना और उनके बेहतर भविष्य के लिए उनका ज्ञान वर्धन किया।

तत्पश्चात हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सुभाष कॉलोनी निवासी शीशपाल फौजदार और गहलब वाले पहलाद के निधन पर शोक प्रकट किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसके अलावा जैन कॉलोनी निवासी डॉ दिनेश गुप्ता के घर पहुंच कर उनके छोटे भाई के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसके उपरांत जैन कॉलोनी निवासी संजय के पिता पूरन वैष्णव के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढस बधाया। इस अवसर पर उनके साथ बृजलाल शर्मा, योगेश शर्मा मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago