सुरक्षा के दायित्व को शत-प्रतिशत निभाते हुए सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र रेवाड़ी द्वारा वैक्सीन  कैम्प  का आयोजन


दिनांक 21 सितम्बर  2021 को सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र मॉडल टाउन रेवाड़ी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 वैक्सीन  कैम्प  का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग सीएमओ डॉ अशोक कुमार सीएमओ रेवाड़ी उपस्थित रहे उन्होंने इस कोविड-19 कैंप के आयोजन का शुभारंभ किया। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र सामाजिक कार्यों के लिए एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती उषा सहगल ने अवगत कराया कि इस वैक्सीनेशन कैंप में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आसपास के लोगों को वैक्सीन लगाई गई । जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को तथा इसके अतिरिक्त आसपास के गाँव वालों को भी सूचित किया गया जिससे वह सब भी इस सुविधा का पूरा–पूरा लाभ उठा सकें।  साथ ही यह भी बताया कि कोविड-19 की  निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ-साथ लोगों की जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य समझते हुए  कोविड-19 वैक्सीन के कार्य को सहर्ष पूरा किय।


जिसमें कुल मिलाकर 400   से अधिक सदस्यों ने लाभ उठाया | स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों ने  लोगों को सलाह दी है कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी लोग लापरवाही नहीं बरतें। मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी व नियमों का भी पालन करते रहें यह जरूरी है।
कोविड-19 वैक्सीन कैंप के अवसर पर सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र रेवाड़ी के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा इस अवसर पर सीटू सहगल,रेशमा सहगल, नरेंद्र सहगल ,मौना बहल, नेहा सहगल,आकांक्षा बहल,नीति बहल, रेखा सेहगल, नीरू, रिंपी सहगल, श्रुति, मनोज, वीना कपूर , गीता ,सरोज, शशि ,आंचल उपस्थित रहे।


नेहा सहगल ने सी एम ओ डॉ अशोक कुमार जी का हृदय से आभार व्यक्त किया क्योंकि उनके सहयोग से यह निशुल्क कैंप सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में आयोजित किया गया और इसके साथ ही यह प्रार्थना की उनसे कि हम भविष्य में ऐसे कैंप लगाते रहे जिससे आसपास के लोगों को लाभ मिल सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago