चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस के सभी अपराध शाखा को अभियान चलाकर चोरों को गिरफ्तार



फरीदाबादः- पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस के सभी अपराध शाखा को अभियान चलाकर पेशेवर चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का निर्देश दिया था।

निर्देश का पालन करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पेशेवर ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बड़खल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।



गिरफ्तार आरोपियों में पहले का नाम मुबारक उर्फ कीडू तथा दूसरे का नाम राशिद उर्फ राशिद गुंडा है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के रहनेवाले हैं।आरोपी मुबारक वर्ष 2008 से चोरी के मामले में जेल जाता रहा है और अभी से पहले चार बार जेल जा चुका है। वहीं राशिद चोरी के ही मामले में पहले एक बार जेल जा चुका है। दोनों आरोपी पिछले मामलों में जमानत पर जेल से छुटकर आये हैं।



इसी माह सितम्बर में दोनों आरोपियों ने फरीदाबाद के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरी की चार घटनाओं को अंजाम दिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे और पुलिस से छिप कर रहते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 24,000 रूपये बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और नशे की खुराक की पूर्ति के लिए ही वे चोरी करते हैं।



पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
दोनों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago