झपट मार और बाईक चोर से लोहा लेने वाले क्रमश: महिला और पुरुष को पुलिस कमिश्नर महोदय ने 5-5 हजार रुपए और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित



फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज अपने कार्यालय में एक पुरुष और एक महिला को दो अलग-अलग मामलों में झपट मार और चोरों से लोहा लेकर अपनी बहादुरी का परिचय पेश करने पर उनको 5-5 हजार रुपए नगद एवं प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।



पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना पुलिस चौकी सेक्टर 16 क्षेत्र की है जहां पर मीनू नामक महिला अपने भाई के साथ स्कूटी लेकर बृहस्पतिवार शाम को बाजार गई थी। वापस आते समय बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था और उसे आभास हुआ कि यह उसका पर्स छीनने की कोशिश कर सकता है महिला सजग हो चुकी थी।



जैसे ही झपटमार ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया तो मीनू ने उसे ऐसा झटका दिया कि उसका पर्स भी बच गया और झपटमार मोटरसाइकिल सहित गिर गया आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले किया गया।झपट मार आरोपी की पहचान एनआईटी के रहने वाले विशाल उर्फ नोनू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके नीमका जेल भेज दिया गया है।



दूसरी घटना थाना एनआईटी इलाके की है जहां पर मोटरसाइकिल चुराकर ले जा रहे 2 चोरों को मोटरसाइकिल के मालिक ने देख लिया।एसजीएम नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह बीते बृहस्पतिवार शाम को जब वह ड्यूटी से घर आया था, आकर उसने मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी थी। घर में उसे पता लगा कि उसके बेटे की तबीयत खराब है तो वह डॉक्टर के पास जाने के लिए बाहर निकला तो उसने देखा कि एक युवक उसकी मोटरसाइकिल को लेकर जा रहा है और उसका एक साथी आसपास निगाह रख रहा था। दीपक ने अपनी मोटरसाइकिल वापिस लेने के लिए दौड़कर चोरों का पीछा किया। मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे चोरो को मोटरसाइकिल सहित खींच लिया जिससे चोर गिर गया, लेकिन मौका देखकर दोनों फरार हो गए थे।



उपरोक्त दोनों अलग-अलग मामलों में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाली महिला मीनू और पुरुष दीपक को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया है।इस बीच पुलिस कमिश्नर ने महिला मीनू और पुरुष दीपक को उनकी बहादुरी पर कहा कि आज के वक्त में समाज को आप जैसे लोगों की बेहद आवश्यकता है आप लोगों ने जो कार्य किया है वह बेहद सराहनीय है आपके द्वारा किए गए कार्य से अन्य भी लोग प्रेरित होंगे।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जो लोग अपराध और अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि और भी लोगों को प्रेरणा मिले और वह भी अपराध और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़े हो सके।उन्होंने बताया कि आज के वक्त में पुलिस के साथ-साथ आमजन को भी सतर्क होने की आवश्यकता है इससे अपराधियों के हौसले परस्त हो जाएंगे। आमजन को अपराध के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर लड़ाई लगनी चाहिए ताकि हम अपने समाज को अपराध मुक्त बना सकें।



सम्मानित होने वाली महिला मीनू एवं दीपक ने पुलिस कमिश्नर का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago