Categories: India

चोरी का अजीबो – गरीब मामले आया सामने, अस्थियों की चोरी कर किया नहर में विसर्जित

हरियाणा के हिसार जिले चोरी का एक अजीब ही मामला सामने आया है, इस मामले में चोरी सोने – चांदी, अन्य सामान या रुपयों है पैसों की नहीं बल्कि अस्थियों की हुई है। मामला हिसार जिले के सेक्टर 16-17 में सिविल लाइन थाना के पास स्थित शमशानघाट का है, जहां युवक ने शमशानघाट का लाकर तोड़कर दिवंगत पटेल नगर निवासी ईश्वरी देवी की अस्थियां चुराईं।

अस्थियां चुराकर वह नजर पर पहुंचा और डिब्बे से निकालकर विसर्जित करके घर चला गया। इस चोरी के मामले पर पीड़ितों द्वारा कार्रवाई की मांग पर पुलिस ने धारा 380,454,295 का केस दर्ज किया व रविवार दोपहर बाद आरोपी पर काबू पा लिया।

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने बालसमंद नहर से विसर्जित अस्थियों व डिब्बे को बरामद किया। आरोपी कैमरी रोड़ निवासी माल कॉलोनी का निवासी है, जिसका नाम अनिल है। अनिल के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीड़ित नरेश कथूरिया ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को उनकी मां ईश्वर देवी का निधन हुआ था। जिनका अंतिम संस्कार सेक्टर 16-17 सिविल लाइन थाना के नजदीक श्मशानघाट में किया था। उन्हें 9 दिन बाद अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जाना था। इसलिए उन्होंने फूल चुगके/अस्थियां इकट्ठी करके एक डिब्बे में भरकर श्मशानघाट के लॉकर में रखवाई थी।

रविवार की सुबह पीड़ित जब अस्थियों की अगरबत्ती करने पहुंचे तो लॉकर में उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं। कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उन्हें वह युवक दिखाई दिया। फुटेज में पाया गया कि आरोपी शनिवार शाम 4:58 बजे आता है और 5:02 बजे अस्थियां चुराकर ले जाता है। चूंकि नहर में पानी कम था तो अस्थियां वहीं गिरी मिलीं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दोपहर 3 बजे किसी के गोदाम में भी घुसा था। आरोपी चोरी की नियत से गोदाम में घुसा था, जिसे पकड़ कर मार भी लगाई गई थी और फिर उसे छोड़ दिया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

7 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago