Categories: Education

एमबीए छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए अश्लील शब्दों के साथ प्रोफेसर का वायरल वीडियो, शिकायत दर्ज

अध्यापक को वो सीढी माना जाता है जिस पर चढ़कर हर छात्र अपने भविष्य की नींव रखता है। एक अध्यापक अपने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत स्तंभ की भूमिका अदा करता हैं। यहीं कारण हैं कि समाज में अध्यापक को गुरु का दर्जा दिया जाता हैं।

मगर क्या हो जब एक बेहतर भविष्य की गढ़ना करते हुए अध्यापक एमबीए छात्रों के समक्ष ही अपनी भाषा पर नियंत्रण करना भूल जाएं। ऐसा ही एक वाक्य हरियाणा राज्य के अंतर्गत आने वाले सोनीपत जिले के गोहाना स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में देखने मिला, जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

स्पष्ट देखा जा सकता है वायरल हो रही 16 सितंबर को कॉलेज की इस वीडियो में क्लास में अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए प्रोफेसर किस तरह अपने स्तर का लिहाज करना भी भूल गए है। जिसके बाद इस मामले में छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कॉलेज के डायरेक्टर न कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

छात्राओं के अनुसार, माइक्रोलॉजी विभाग में 16 सितंबर को सुबह 9 से 10 बजे प्रोफेसर का लैक्चर था। प्रोफेसर ने कक्षा में आने के बाद अपना लैक्चर शुरू कर दिया था। जब छात्राएं इंट्रेक्टिव सेशन पढ़ रहे तो प्रोफेसर ने अचानक अश्लील भाषा में बोलना शुरू कर दिया,

जिसे देखकर छात्राएं भी हैरान रह गईं, क्योंकि इस तरह की भाषा उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी थी। प्रोफेसर ने अश्लील भाषा में गालियां देनी शुरू कर दी। छात्राओं का कहना है कि प्रोफेसर रूकने का नाम नहीं ले रहे थे।

मामले को तेजी से तुल पकड़ता देख देख मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ने तुरंत जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। साथ ही कमेटी को पूरे मामले की जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। फिलहाल प्रोफेसर को एक सप्ताह की छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago