Categories: Featured

मैकडोनाल्ड के बर्गर में बिच्छू : आधा खा गया युवक, पहली बाइट में ही अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

खाने में कीड़े-मकोड़े निकलते तो सुना होगा। यह सब लापरवाही के कारण होता है। लेकिन यह मामला बहुत ही अचंभित करने वाला है। दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा मच गया जब एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसने बर्गर ऑर्डर किया और इस ऑर्डर के बाद जब उसने बर्गर को खाया तो उसमें बिच्छू मिला। 

इतना ही नहीं बल्कि गुंडागर्दी दिखाते हुए, वहां के स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। हुआ यूँ कि जब बिच्छू की शिकायत उसने रेस्टोरेंट संचालक से की तो विवाद और बढ़ गया। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने ग्राहक और उसके साथ आए अन्य लोगों के साथ मारपीट तक की।

जब युवक आधा बर्गर खा गया और स्वाद बदलने पर उसने देखा तो आधे बर्गर में आधा मरा हुआ बिच्छू नजर आया। युवक ने बर्गर के साथ बिच्छू का आधा हिस्सा भी चबा लिया। अचानक से युवक को बर्गर का टेस्ट अजीब लगने लगा। उसने बर्गर को देखा तो उसे बर्गर में बिच्छू का आधा हिस्सा नजर आया। जिसके बाद उसे मालूम पड़ा कि वो आधा बिच्छू खा चुका है।

यह मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में बर्गर के अंदर बिच्छू निकलने की घटना है। इतना बड़ा मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट और उससे भी बड़ी लापरवाही। जब युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, उसके दोस्त फौरन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन के लिए एडमिट कर लिया है। वहीं युवक ने रेस्टोरेंट मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में FIR दर्ज करवा दी है।

22 वर्षीय तरुण अपने दोस्त के साथ बर्गर खाने गया था। उससे क्या पता था कि यहां उसकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है। वहां मौजूद स्टाफ ने ग्राहक की बात सुने बिना ही मार पिटाई शुरू कर दी। ऐसे लोगों के कारण बड़ी कंपनियों का नाम भी ख़राब होता है। मैकडोनाल्ड दुनिया भर की सबसे बड़ी फ़ूड कंपनियों में आती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago