Categories: Featured

ये है एनसीआर का सबसे छोटा घर, जगह है बस 6 गज बना है तीन ईमारत, ऐसे हुआ था करिश्मा

मकान हर किसी के लिए बहुत मायने रखता है। घर से बड़ा कम्फर्ट कहीं और नहीं मिलता है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई शख्स 6 गज जमीन में भी तीन मंजिला मकान खड़ा कर सकता है? और ऐसी बिल्डिंग में पांच सदस्यों का परिवार रह भी सकता है? हां, यह करामात किसी इंजीनियर या किसी आर्केिटेक्ट नहीं, बल्कि बिहार के एक साधारण राजमिस्त्री ने कर दिखाया है।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि दूर – दराज से इस करिश्मे को लोग निहारने आते हैं। इस कला के दीवाने हैं लोग। छह गज जमीन पर बने इस मकान की कहानी बड़ी रोचक है। घर बनाने का आइडिया कैसे आया और बाद में खरीदार ने कैसे यह घर अपने नाम किया है, वह भी कम दिलचस्प नहीं है।

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी आज बहुत आगे बढ़ चुकी है लेकिन फिर भी इस कलाकारी का जवाब नहीं दे पा रही है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में छह गज जमीन पर घर बनाने का आइडिया दरअसल एक राजमिस्त्री का था। बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला उस शख्स की कारीगरी की आप दाद दे सकते हैं। बताते हैं कि जिस जमीन पर आज यह इमारत खड़ी है, वह उसी राजमिस्त्री की थी, जिसे उसने बाद में बेच दिय। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद यह अजूबा घर बेचकर भी वह कहीं चला गया।

देश-विदेश में कई ऐसी इमारतें बनी है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। अब उन्ही में यह शामिल हो गयी है। जब बुराड़ी मेन रोड से संत नगर मेन मार्केट के आखिरी हिस्से में पहुंचते हैं, तो दाहिने हाथ पर एक छोटी सी चौधरी डेयरी नजर आती है। आपको वहां से ही स्थानीय लोग 6 गज की जमीन पर बने मकान के बारे में बताने लगेंगे।

नायाब इमारतों को बनाना दूरदर्शी सोच के कारण ही संभव हो सकता है। जब आप घर के पास पहुंचेंगे तो इस मकान को देखकर कारीगर की तारीफ न करें, ऐसा हो नहीं सकता। यहां आने वाला हर शख्स कारीगर की तारीफ करते नहीं थकता। लेकिन, इस मकान को बनाने वाला अब इस इलाके में नहीं रहता है।

मकान बनाने वाला एक मजदूर था, जो बाद में राजमिस्त्री बन गया। दिल्ली के अजूबे के नाम से प्रसिद्ध एक मकान जो दिल्ली के बुराड़ी में स्थित है। जिस जमीन पर यह मकान है, वहीं से गली नंबर 65 के लिए रास्ता निकलना था। इसलिए रास्ता निकलने के बाद कोने की 6 गज जमीन बच गई। उस कारीगर ने ठेकेदार से 6 गज जमीन का यह हिस्सा अपने नाम करवा लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago