ऑपरेशन मजनूं के अभियान के तहत दुर्गा शक्ति, पुलिस टीम ने दो मनचलों को दबोचा



फरीदाबादः- पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण करते ही महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए दुर्गाशक्ति पुलिस वाहिनी को महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

इसी के चलते सेन्ट्रल जोन की दुर्गाशक्ति पुलिस टीम बदरपुर बॉर्डर पर सादे वर्दी में तैनात थी। टीम में महिला सिपाही नीतू, प्रवीण, पूनम तथा सिपाही अनिल व सौरभ शामिल थे और वे अलग-अलग स्थानों से हर आने-जाने वालों पर नजर रखते हुए वहाँ पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे थे।



इतने में दो मनचले एक महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वहाँ से गुजरे। पीड़ित महिला मनचलों से बचने के लिए तेज कदमों के साथ आगे भीड़ की ओर बढ़ रही थी।

दुर्गाशक्ति की महिला सिपाही को समझते देर ना लगी और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसने दोनों मनचलों को रोका।

फिर कुछ दूरी पर मनचलों के नजर से छिपी हुई दुर्गाशक्ति की सहयोगी वर्दीधारी पुलिस टीम सामने आयी और मनचलों को काबू किया।



दोनों आरोपी सुनील और प्रिंस उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहनेवाले हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago