Categories: Faridabad

सरकार से सुप्रीम कोर्ट को मिले असंतुष्ट जवाब को अस्वीकार कर मांगा तोड़फोड़ का असल हिसाब

अवैध कब्जे के नाम पर अरावली वन क्षेत्र में तेजी से निगम अधिकारियों द्वारा पीला पंजा चलाते हुए सैकड़ों की जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया। मगर जब सोमवार को सुनवाई हुई और ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा जो भी जवाब सुप्रीम कोर्ट को पेश किए गए उसे सपनों को साकार करते हुए भेजे अभी तक किए गए तोड़फोड़ का हिसाब मांगा।

इसके अलावा भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से अरावली में सभी तरह के अवैध निर्माणों को पूरी सूची की मांग करी है, और कहा है कि 23 जुलाई से लेकर अब तक कितने अवैध निर्माण हटाए उनकी पूरी लिस्ट अगले सोमवार को दी जाए। यानी की अब अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।

फरीदाबाद में अरावली फॉरेस्ट का एरिया 5 हजार हेक्टेयर के करीब है। जिसमें से 500 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इन कब्जों में अवैध फार्महाउस, बैंक्वेट हॉल, गौशाला, आश्रम, शैक्षणिक संस्थान बनाए गए हैं। अरावली में पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 की धारा 4 और 5 के अंतर्गत हुए इन सभी निर्माणों को तोड़ने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिये थे। 23 जुलाई के आदेश के बाद वन विभाग व जिला प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले नोटिस देने का काम भी शुरू कर दिया था लेकिन ये काम धीमा पड़ गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने सोमवार को 13 पेज का जो जवाब दिया था उसमें स्टेट लेवल कमेटी की मीटिंग का हवाला दिया हुआ है। जिसमें सभी जिलों के अधिकारी मौजूद थे। सीनियर आईएएस एके सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कुछ निर्णय लिये जिसमें फरीदाबाद में अरावली का इलाका गैर मुमकिन पहाड़ माना है यानी कि यहां पर कई शैक्षणिक संस्थान के अलावा कुछ कमर्शल गतिविधियां भी हैं। गैर मुमकिन पहाड़ फॉरेस्ट की श्रेणी में नहीं आता है। कुल मिला कर सरकार इन अवैध निर्माणों को बचाने की तैयारी कर चुकी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को आदेश जारी किये थे कि अरावली वन क्षेत्र से अवैध निर्माण को हटाया जाए लेकिन वन विभाग के सुस्त रवैये के कारण एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक केवल 9 फार्म हाउसों को ही तोड़ा गया। इसके अलावा जमाई कॉलोनी में बसे 300 घर, महालक्ष्मी डेरी में बसे 100 के करीब झुग्गियों को तोड़ा है। वन विभाग के अनुसार कुल 130 फार्म हाउस अरावली में है जिनमें से 9 तोड़ दिये आज भी 121 फार्म हाउस मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शायद अब वन विभाग फिर से तोड़ने की कार्रवाई शुरू करे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago