Categories: Press Release

एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश नागर को दिए ज्ञापन में जिले के सभी कॉलेजों को जेसी बोस यूनिवर्सिटी से जुड़वाने की करी मांग

जिले के अधिकांश कॉलेज एमडीयू के साथ संबद्ध होने के कारण छात्रों को कई बार बेवजह भी रोहतक तक दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें उनका समय और धन दोनों व्यर्थ जाते हैं। इसलिए जिले के कॉलेजों को जिले में ही स्थित जेसीबोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध करवाया जाए।

यह मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौंपते हुए कही। छात्रों ने उन्हें बताया कि फरीदाबाद और पलवल के छात्रों को एमडीयू के कामों के लिए रोहतक जाना बड़ी दिक्कत भरा होता है। हम चार पांच साल से यह मांग उठा रहे हैं कि दोनों जिलों के कॉलेजों को फरीदाबाद स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध कर दिया जाए। जिससे हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी।

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी कारण से यदि यह संभव न हो तो एमडीयू का क्षेत्रीय केंद्र फरीदाबाद में खोल दिया जाए। छात्रों की बातों को सुनने के बाद विधायक राजेश नागर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस बारे में हर संभव प्रयास करेंगे। श्री नागर ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ ही भारत का भविष्य जुड़ा हुआ है।

इसलिए वह इस बारे में शिक्षा मंत्री जी बात करेंगे और हर संभव प्रयास द्वारा छात्रों को राहत दिलवाएंगे। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधव रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत राघव, गौतम भड़ाना, हिमांशी वर्मा, पुनीत चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago