Categories: Others

लॉकडाउन में ठप हुआ आर्थिक विकास का नामोनिशान, कम नहीं हुई मंत्रियों की महंगी गाड़ियों में घूमने की शान

पिछले दो सालों से वैश्विक स्तर पर पैर पसार रही महामारी के बाद से ही आर्थिक मंदी का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है, व्यापार ठप होने की कगार पर खड़े हैं। तो वहीं काम धंधा चौपट हो गया है, और हर कोई बेरोजगारी के राग अलापते नहीं थक रहा है, इतना सब होते हुए देख भी हरियाणा सरकार की गाड़ी सात माह तक रेलमपेल चलती रही। जानकारी के मुताबिक हरियाणा मंत्रीमंडल के लिए 2021-22 वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री के लिए 36,30657 रुपये प्रति गाड़ी कीमत की चार गाडिय़ों को खरीदा गया। वहीं विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के लिए भी सीएम की तर्ज पर 36, 30657 रुपये कीमत की एक गाड़ी खरीद की गई। यह खुलासा आरटीआई की जानकारी में हुआ है।

इस बाबत जब स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने मुख्य सचिव से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत 27 जुलाई को सूचना मांगी थी, तो जिसके बाद मंत्रियों व मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी लोगों के लिए नई गाडियों की खरीद, जनवरी से जुलाई माह तक कितने किलोमीटर गाडिय़ां चली और इनमें कितने रुपये का तेल खर्च आया है, पूछा गया था।

मुख्यमंत्री के लिए चार गाड़ी, गृहमंत्री के लिए एक मर्सडीज गाड़ी, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, शिक्षामंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषिमंत्री जेपी दलाल, कॉआपरेटिव मंत्री बनवारीलाल, राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, राज्यमंत्री अनूप धानक, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के लिए एक-एक नई गाड़ी की खरीद की गई है। इन गाडिय़ों की खरीद हाल ही में नए वित्त वर्ष के दौरान दर्शाई गई है। अहम बात यह है कि सीएम से लेकर मंत्रियों व राज्यमंत्री की प्रत्येक गाड़ी 36,30657 में खरीदी गई है, जबकि गृहमंत्री अनिल विज की एक गाड़ी 65 लाख 75 हजार में खरीद हुई है।

सीएम से मंत्री तक की गाड़ी जनवरी से जुलाई तक चली

पद का नाम किलोमीटर तेल खर्च

  1. मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर 20503-218114
  2. परिवहनमंत्री मूलचंद शर्मा 88090-858527

&. विधानसभा स्पीकर जीसी गुप्ता 51976-563572

  1. गृहमंत्री अनिल विज 54260-477112
  2. शिक्षामंत्री कंवरपाल 82287-879540
  3. कृषिमंत्री जेपी दलाल 27980-296968
  4. राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव 116456-1155360
  5. डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा 107988-1099656
  6. कॉआपरेटिव मंत्री बनवारीलाल 42918-515224
  7. राज्यमंत्री संदीप सिंह 71814-822918
  8. बिजली मंत्री रणजीत सिंह 91952-905905
  9. राज्यमंत्री अनूप धानक 83624-827800
  10. राज्यमंत्री कमलेश ढांडा 80950-863984
  11. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 27351-329617
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago