
पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह समय काफी मुश्किल भरा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज छोड़कर चली गई। न्यूजीलैंड टीम ने पहले वनडे से ठीक 5 मिनट पहले पाकिस्तान छोड़ने का ऐलान किया था। न्यूजीलैंड टीम के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में हाय तौबा मची हुई है। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने आरोप लगाया है कि इस सीरीज के रद्द होने पीछे भारत का हाथ है।
पाकिस्तान की जो फजीहत हुई उसका ठीकरा पहले बीसीसीआई पर फोड़ा गया था। फवाद चौधरी ने कहा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को धमकी भरा ईमेल भारत से भेजा गया था। इसी वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। फवाद चौधरी ने प्रेस कॉंफ्रेस करते हुए इस बात खुलासा किया और बताया कि ओम प्रकाश मिश्रा नाम के भारतीय शख्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिल गुप्टिल की पत्नी को फेक आइडी बनाकर धमकी भरा मेल भेजा था।
फवाद चौधरी ने बताया है कि ओम प्रकाश मिश्रा नाम के भारतीय शख्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की पत्नी को फेक आइडी बनाकर धमकी भरा मेल भेजा था। दावा किया जा रहा है कि जो धमकी भरा मेल न्यूजीलैंड टीम को भेजा गया उसके भेजने के लिए हम्जा अफरीदी नाम की फेक आईडी बनाई गई।
न्यूज़ीलैण्ड के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। फवाद चौधरी ने कहा है, ‘यह मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क से भेजा गया था जिसमें इसकी लोकेशन सिंगापुर दिखाई गई थी। इस डिवाइस पर 13 और भी आइडी थी जिसमें से ज्यादातर सभी भारतीय नाम थे। बता दें कि ओम प्रकाश मिश्रा इस वक्त ट्विटर पर ट्रेंड हो चुका है।
सुरक्षा कारणों के चलते दोनों ही टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया है। ओम प्रकाश मिश्रा नाम के एक भारतीय लड़के ने एक ‘बोल ना आंटी आउं क्या घंटी में बजाऊं क्या’ गाने के माध्यम से सोशल मीडिया में काफी सुर्खिया बटोरी थीं। फैंस मजे लेते हुए कह रहे हैं इसी ओम प्रकाश मिश्रा की वजह से न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान छोड़कर भागी है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…