Categories: Featured

प्रेमी ने खोली ‘बेवफा चायवाला’ नाम से दुकान, धोखा खाए लोगों को डिस्काउंट में देता है चाय

प्यार में कई लोगों के दिल टूटते हैं। कई लोग धोखा भी खाते हैं। आपने बेवफा सनम, बेवफा मोहब्बत व बेवफा आशिक तो सुना होगा लेकिन बेवफा चाय वाले के बारे में हम आपको बता रहे हैं। लखनऊ में एक ऐसी चाय की दुकान है जो कि युवाओं की खास पसंद बन गई है, जिसका नाम है ‘बेवफा चाय वाला’। खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़ों व प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय के दाम अलग-अलग हैं।

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की याद में एक चाय की दुकान खोली और अपनी दुकान का नाम बेवफा चायवाला रखा। लखनऊ के फन मॉल के सामने इस दुकान में बकवास मैगी, बेइमान मॉइक्रोनी व बदनाम कॉफी के नाम से वो सबकुछ मिलता है जो इसके ओनर आदित्य सिंह की प्रेमिका को बेहद पसंद था। आदित्य ने बताया कि जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने चाय की दुकान खोलने का निर्णय लिया और दुकान का नाम रख दिया बेवफा चाय वाला।

अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां पर चाय पीने आता है। तो उसे 20 रुपये में चाय दी जाती है। जबकि प्यार में धोखा खाए गए व्यक्ति को 15 रुपये में चाय बेची जाती है। यहां जो भी व्यंजन मिलते हैं उनका स्वाद तो काफी लजीज है पर उनके ऐसे नामों के पीछे आदित्य का  टूटा हुआ दिल है। अपने अलग नाम के कारण यह दुकान लोगों के बीच काफी चर्चित है और युवाओं के लिए खास आकर्षण भी बन गई है।

अपने नाम और चाय की कीमतों के कारण ये दुकान काफी चर्चा में है। दुकान पर आने वाले कस्टमर आदित्य का हालचाल पूछना नहीं भूलते। यहां पर अलग-अलग तरह की चाय मौजूद हैं। व्यंजनों के नाम चर्चा का विषय बन जाते हैं। मालिक को प्यार में धोखा मिला था। जिस वजह से उसने अपनी दुकान का नाम बेवफा चायवाला रखा है।

चाय हर आम और खास की पसंद होती है। धोखा खाए लोगों को डिस्काउंट मिलता है। प्यार में धोखा खाने वालों के लिए चाय के दाम में रियायत से लोग उनके पास आते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago