बम निरोधक दस्ता एवं सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ पुलिस आयुक्त ने की बैठक



फरीदाबादः- पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आज अपने कार्यालय में फरीदाबाद पुलिस के बम निरोधक दस्ता और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मीटिंग आयोजित की।

मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बम निरोधक दस्ते में तैनात जवानों से सभी एक्सप्लोसिव इक्विपमेंट की जानकारी हासिल की।उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तैनात बम निरोधक दस्ता के पास वह सभी आधुनिक उपकरण मौजूद है जो कि सभी प्रकार के एक्सप्लोसिव को डिटेक्ट कर डिफ्यूज करने में सक्षम है।



फरीदाबाद जिले में क्राइम होने पर सीन ऑफ क्राइम टीम मौके का मुआयना करती है और अपराध घटित होने वाली जगह से साक्ष्य इकट्ठा करती हैं। जिनको जांच के लिए FSL में भेजा जाता है।इकट्ठा किए गए साक्ष्यों के द्वारा आरोपी तक पहुंचने में अनुसंधान अधिकारी को काफी मदद मिलती है।



उन्होंने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम 24 घंटे मौजूद रहती है।उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते एवं सीन ऑफ क्राइम टीम में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त जवान शामिल है।



उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल इत्यादि में लावारिस सूटकेस मिलने की सूचना मिलती है ऐसी स्थिति में बम निरोधक दस्ता काफी सहयोगी सिद्ध होगा।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस को हमेशा किसी भी तरह की परिस्थितियो से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।पुलिस सहायता के लिय या  कोई लावारिस /संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को डॉयल 112 पर सूचना दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago