Categories: Featured

अब भूलकर भी ऐसे तरीके से न करें ड्राइव, अगर आया इस लिस्ट में नाम तो होगी ये सख्त कार्रवाई

यातायात नियमों को अब गंभीरता से नहीं लेते हैं। नियमों का उल्लंघन करना आम बात हो गयी है। अब राजधानी दिल्ली में नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों की खैर नहीं, क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब एक्शन मोड़ में आ गई है। इसके लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बाकायदा प्लानिंग तैयार कर ली है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब 100 ऐसे ड्राइवरों की सूची तैयार करेगी। जिन्होने किसी न किसी रुप में ट्रैफिक रुल्स तोड़े हैं।

राजधानी दिल्ली में मनमाने तरीके से गाड़ी चलाना बहुत ही महंगा पड़ सकता है। आपकी जेब पर असर पड़ेगा। सूची में शामिल व्यक्तियों की पहचान चार नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी। जैसे लाल बत्ती लांघना, तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना और खतरनाक ड्राइविंग करना, सूची तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

पुलिस जिस तरह टॉप-10 गैंगस्टर की सूची तैयार करती है उसी तर्ज पर अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दिल्ली के दस सबसे खतरनाक ड्राइवरों की सूची तैयार कर रही है। विशेष पुलिस आयुक्त यातायात मुक्तेश चंदर के मुताबिक सूची तैयार करने का मकसद उन चालकों को ये बताना है कि उनका ड्राइविंग का तरीका बहुत खराब है। साथ ही जल्द ही यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ये कदम उठा रही है। उनके गाड़ी चलाने के तरीके से वे खुद भी खतरे में पड़ते हैं। इसके अलावा वे अपने साथ यात्रा करने वाले परिवार व रिश्तेदारों तथा सड़क पर चलने या गाड़ी चलाने वाले अन्य लोगों को भी खतरे में डालते हैं। मुक्तेश चंद्र ने बताया कि हम ऐसे 100 लोगों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं जो गाड़ी खतरनाक तरह से चलाते हैं।

अब अगर आप राजधानी में जाएँ तो सावधानी के साथ ड्राइविंग करियेगा। नहीं तो गाड़ी भी जब्त हो सकती है। अपने साथ दूसरों की सावधानी भी आपके साथ में है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago