Categories: Featured

अब इस कॉलोनी के 135 घरों को गिराने का फरमान, विभाग ने कहा इस दिन से शुरू करेंगे तोड़-फोड़

अवैध निर्माण देश में एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कई जगहों पर लोगों ने कब्ज़े कर रखे हैं। शहर और उसके आसपास अवैध कॉलोनियां काटने के साथ ही व्यावसायिक निर्माण भी किए जा रहे हैं। अब गुरुग्राम न्यू कॉलोनी में साई लेन के 135 फ्लैट तोड़ने के आदेश जारी किये गए हैं। नोटिस जारी होते ही साई लेन में रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों में डर का माहौल है कि अगर उनके घर टूट गए तो वह कहां जाएंगे? किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। डीटीपी विभाग ने विवादित साई लेन के फ्लैट तोड़ने के आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम शहर के बीचो बीच अवैध तौर पर 135 फ्लैट बना दिये गये थे।

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने में प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है। ग्रुरुग्राम के डीटीपी विभाग के आदेश में कहा गया है कि अगर बिल्डर ने नहीं तोड़े तो अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलेगा। बता दें कि इन सभी फ्लैटों में सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। फ्लैट में रहने वालों का कहना है कि सारी रजिस्ट्री हो चुकी है। हाउस टैक्स 2022 तक का जमा है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें बड़ा झटका लगा है।

इस कॉलोनी के अलावा गुरुग्राम में काफी जगहों पर अवैध कब्ज़े हैं। इन कब्ज़ों को हटाने का काम चल रहा है। कई सालों से लोग उन घरों में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर घर टूट गया हम कहां जाएंगे? बेघर हो जाएंगे। सड़कों पर सोने को मजबूर होना पड़ेगा। बच्चों को कहां रखेंगे। कई सवाल है जिनका जवाब सरकार को देना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago