Categories: Featured

हरियाणा में ग्रुप सी व डी की नौकरियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, इस डेट से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सरकारी नौकरी करना हर युवा का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लगे। प्रदेश में सरकारी विभागों में ग्रुप सी व डी श्रेणी तथा गैर-राजपत्रित शिक्षण पदों के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया था। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉमन पात्रता परीक्षा आयोजित करने की भी घोषणा की थी।

शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को बड़ी राहत देते हुए CET के आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

अब आवेदक 30 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को चाहिए कि वह अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अवश्य करें। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है। योजना के तहत सामान्य वर्ग को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार पंजीकरण होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी।

इस फैसले से कई युवाओं को लाभ मिल सकेगा। जो आवेदन नहीं कर सके थे वो अब कर पाएंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के साथ ही जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की गई थी।

आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत में कर्मचारी चयन आयोग को भी काफी राहत देने का कार्य किया है। अब आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार बार जांच पड़ताल नहीं करनी होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago