Categories: Faridabad

एक बार फिर से मौसम ने बदला अपना रुख, जमकर हुई बरसात, किसानों के लिए बढ़ी परेशानी

हरियाणा के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम ने अपना रुख बदला है। हरियाणा के करनाल, यमुनानगर कैथल सहित कई क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से बारिश जारी है।साथ ही रुक-रुक कर हुई बरसात की वजह से किसान थोड़े से चिंतित हैं, मानसून धीरे-धीरे जा रहा है, लेकिन किसानों की समस्याओं को बढ़ाता हुआ जा रहा है। बारिश के कारण धान कटाई का काम प्रभावित हो रहा है और खेतों में खड़ी फसलों का भी साथ में नुकसान होता जा रहा है।अब तक मानसून के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो हरियाणा में 21 फीसद अधिक बारिश दर्ज कर दी गई है। आपको बता दें कि पंचकूला अंबाला को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिक बरसात दर्ज की जा चुकी है।

विभाग की मानें तो दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों पर‌ कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।एक टर्फ रेखा दक्षिण पूर्व झारखंड से तेलंगाना तक उड़ीसा के अंदरूनी हिस्से से होकर गुजर रही है। मानसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, जोधपुर, गुना, जबलपुर से होते हुए दक्षिण झारखंड पर बने हुए कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।

पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक टर्फ रेखा जम्मू-कश्मीर से पंजाब और हरियाणा होते हुए पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर निचले स्तरों पर बना हुआ है।मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा आशंका है कि बादल छा सकते हैं।

हरियाणा के पंचकूला सामान्य से 53 फीसद से भी कम बारिश बताई गई है अंबाला में सामान्य से 37 फीसद से भी कम हुई है यमुनानगर में 17 फीसद , साथ ही करनाल में 19 फीसद ज्यादा ,पानीपत में 41, रेवाड़ी में 47 महेंद्रगढ़ में 32 जींद 31 ,फतेहबाद में 73, सिरसा में 20 हिसार में55 , मेवात में 324 फीसद अधिक बारिश हुई है।

इसी प्रकार सोनीपत में 70, झज्जर में 98, गुरुग्राम में 48, फरीदाबाद में 02, पलवल में 05 फीसद सामान्य से अधिक बरसात हुई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago