गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर किया था हमला, आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामला ‌



फरीदाबादः- छायंसा थानाक्षेत्र में घटित मारपीट की गंभीर घटना के एक मामले में पुलिस द्वारा आरोपी सुरज को गिरफ्तार करने के क्रम में आरोपी सूरज व उसके भाइयों एवं अन्य ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में पुलिस टीम के प्रधान सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सदर थाना पुलिस ने आरोपी सुरज सहित 6 आरोपियों के विरूद्ध लोकसेवकों को उसके कर्तव्य निर्वहन करने से रोकने के लिए उसपर जानलेवा हमला करने तथा धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुनः त्वरित कार्रवाई करने के साथ आरोपी सूरज को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और हमले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है। वे भी शीघ्र पुलिस हिरासत में होंगे।



सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव ने बताया कि इस वर्ष 26 जून को आरोपी सूरज ने अपने भाईयो ,पिता एव अन्य के साथ मिलकर शिकायतकर्ता देवकरण को उसके घर में घुसकर उसपर जानलेवा हमला किया था पीड़ित व्यक्ति ने थाना छायंसा पुलिस में मामला दर्ज करवाने उपरांत आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस केस में पुलिस द्वारा पहले ही पाँच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इस मुकदमे में आरोपी सुरज और उसकी मां की गिरफ्तारी लंबित थी।



छायंसा थाना तैनात हवलदार ज्योति को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सूरज , मछगर न्यू कॉलोनी स्थित डेयरी पर मौजूद है।


हवलदार ज्योति प्रसाद अपने साथी हवलदार प्रदीप के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यू कॉलोनी स्थित डेयरी पर पहुंचे।आरोपी ने भागने की कोशिश की जिसे काबू करने की कोशिश की गई आरोपी के साथ हाथापाई आरोपी हाथापाई पर उतर आया और शोर मचा कर अपने भाइयों को बुलाने के आवाजे लगाई, थोड़ी देर में उसके भाई तलवार लाठी-डंडों सहित डेरी पहुंचे जिन्होंने आते ही यह कहते हुए हमला कर दिया कि तूने हमें पहले भी अरेस्ट करके जेल भेज दिया था अब तू फिर आ गया।

तेरे को नहीं छोड़ेंगे और तलवार, लाठी-डंडों से हमला किया जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई हवलदार की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने से संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना सदर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई जारी है।



पुलिस प्रवक्ता सुबे सिहं ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago