Categories: Featured

हरियाणा के हज़ारों युवाओं को अब मिलेगी नौकरियां, यहां देखें सभी भर्तियों का शेड्यूल

महामारी ने कई घरों की आर्थिक स्थिति को ख़राब किया है। कई लोग बेरोजगार भी हुए हैं। हरियाणा में भी कई युवा इस समय बिना नौकरी के घूम रहे हैं। राज्य में बेरोजगारी और पेपर लीक मामले में लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब सरकार और एचएसएससी दोनों एक्शन मूड में नजर आ रही है। महामारी के कारण लंबे समय से रुकी भर्तियों का आयोजन और कई अन्य पदों पर होने वाली नियुक्तियों के लिए शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

राज्य सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। सरकार भी अपने स्तर पर काम कर रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी दी है कि 22 सितंबर से 31 दिसंबर 2021 तक 15 हजार पदों पर और 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक 25 हजार पदों पर नियुक्ति कर दी जाएंगी।

उनकी इस घोषणा के बाद युवाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि 24 मार्च से 25 सितंबर तक लगभग 7 हजार पदों पर नियुक्ति हो चुकी हैं। भोपाल सिंह ने आगामी भर्तियों के बारे में बताया कि 26 सितंबर 2021 को पुलिस सब इंस्पेक्टर पुलिस और महिला पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी।

आने वाले समय में कई लोगों को रोजगार मिलेगा। कोई भी बेरोजगार न रहे इसके लिए सरकार तत्परता से काम कर रही है। 29 सितंबर से पुलिस कमांडो के 542, पुलिस महिला सिपाही के 1100 और सब इंस्पेक्टर के पुरुष और महिला पदों के 465 पदों के लिए दौड़ और फिजिकल माप तोल प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि इन तीनों पदों के लिए अंतिम परिणाम 15 नवंबर 2021 तक घोषित कर दिए जाएंगे और यह प्रक्रिया 20 दिन तक चलेगी।

आने वाले समय में 29, 30, 31 अक्टूबर 2021 को पुलिस पुरुष सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा होगी। 14 नवंबर 2021 को पीजीटी संस्कृत पद के लिए लिखित परीक्षा होगी. इसके अलावा 11 और 12 दिसंबर को ग्राम सचिव, पटवारी और कैनाल पटवारी पदों के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago