Categories: FaridabadGovernment

दिल्ली NCR में कोरोना के निपटारे को लेकर स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के सामान्य होंगे नियम

गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली और NCR के ज़िलों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हो गई है । इस बैठक में अमित शाह ने कहा है कि कोरोना के इलाज के लिए सुविधाएं जुटाने को दिल्ली और NCR को एक ही मानकर चलें । टेस्टिंग और इलाज की सुविधाएँ बढ़ाने के लिए आपस में एक दूसरे से सोच विचार करें ।

दिल्ली NCR में कोरोना के निपटारे को लेकर स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के सामान्य होंगे नियम

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्य सचिव ,नोएडा ,गाज़ियाबाद ,फ़रीदाबाद ,गुरुग्राम और सोनीपत के ज़िलाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में जुड़े जबकि गुरुग्राम और फ़रीदाबाद मंडल के आयुक्त गृह मंत्रालय में ही दिल्ली उपस्थित रहे ।

इस दौरान अमित शाह ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज़िलों को भी एंटीजेन किट उपलब्ध कराए ।इसमें केवल 450 रुपये में ही कोरोना टेस्ट हो जाता है ।इसके अलावा NCR के ज़िलों में कोरोना टेस्ट की दर भी दिल्ली की तरह तय की करने का आदेश दिया ।

शाह ने दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना टेस्ट की दर 2400 रुपया निश्चित करने के निर्णय को भी उचित बताया। शाह ने बैठक में सभी NCR के ज़िलों के जिलाधीशों को आदेश दिए कि वे गंभीर हालत के एक -एक मरीज़ के ऊपर नज़र रखें और जिनकी हालत ख़राब हो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए ताकि उन्हें बचाया जा सके ।

शाह ने शुक्रवार दोपहर तक NCR के जिलों में बेड क्षमता और उनकी ज़रूरत के हिसाब से एक रिपोर्ट भी मांगी है। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित रहे ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago