Categories: India

स्मार्ट कैजुअल के नाम पर भारतीय सभ्यता का बना मजाक, साड़ी पहनी महिला का रेस्टोरेंट प्रवेश पर लगा बैन

एक ऐसी वेशभूषा जिसे भारतीय सभ्यता में सबसे उत्तम दर्जा दिया जाता है और यह कहा जाता है कि साड़ी एक महिला को सर्वाधिक आकर्षक बनाने में अहम भूमिका अदा करती हैं। मगर बदलते वक्त के साथ ना सिर्फ लोगों का रहन सहन बल्कि पहनावा भी इस कदर बदल चुका है, कि अब लोगों की आंखों पर स्मार्ट लुक के साथ अब स्मार्ट कैजुअल लुक का भी बोलबाला रट्टा मार चढ़ा हुआ है। इसका एक ताजा उदाहरण दिल्ली के स्थित अंसल प्लाजा स्थित AQUILA रेस्टोरेंट में देखने को मिला।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उक्त रेस्टरूडेंट का वीडियो सोशल मीडिया का खूब वायरल हो रहा हैं, जिसमे दिख रहा है कि एक महिला को सिर्फ इस बात पर रोक दिया गया, क्योंकि वह साड़ी पहनकर पहुंची थी। पीड़ित अनीता चौधरी ने जब स्टाफ से पूछा कि क्या साड़ी पहनकर आने की परमिशन नहीं है? इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि साड़ी को स्मार्ट कैजुअल में नहीं गिना जाता है और यहां सिर्फ स्मार्ट कैजुअल की ही इजाजत है।

महिला अनीता ने होटल की कर्मचारी से बहस का वीडियो शेयर भी किया है, जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर खुद ही नोटिस लेकर दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि अगर महिला के आरोप सही हैं तो रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही रेस्टोरेंट के मार्केटिंग एंड पीआर डायरेक्टर को 28 सितंबर को आयोग के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है

महिला से बदसलूकी के आरोपों पर रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है। रेस्टोरेंट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम चर्चा कर रहे थे कि महिला को कहां बैठाया जाए, इसी बीच वे अंदर आईं और हमारे स्टाफ को गाली देते हुए झगड़ने लगीं। उन्होंने हमारे मैनेजर को थप्पड़ मार दिया। हम सीसीटीवी फुटेज भी अटैच कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट में महिला से हुए भेदभाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है। वायरल हो रही है इस वीडियो पर लोगों द्वारा खूब आलोचना कर रहे हैं, आखिर किसी भी व्यक्ति को लेकर उसकी वेशभूषा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago