Categories: Featured

LIC ने सभी पॉलिसी होल्ड र्स के लिए जारी की जरूरी सूचना, जल्दी करें चेक

अगर आपने भी LIC की पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके बेहद काम की है। इस खबर से अनजान बने रहना का कोई फायदा नहीं है। LIC ने सभी पॉलिसी होल्‍डर्स के लिए ट्वीट कर जरूरी सूचना जारी की है। दरअसल, पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी है। LIC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है।

कई लोगों को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है। आगे उन्हें मुसीबत हो सकती है। अआप्को बता दें कि सरकार ने PAN और आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी है। कुछ ऐसा ही नियम मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी तय किया है और निवेशकों से अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। इसी तरह एलआईसी को भी पैन से लिंक करने को कहा है।

आपको LIC पॉलिसी की ऑनलाइन स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाना होगा। आपने भी अब तक पॉलिसी को पैन से लिंक नहीं कराया है तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते है। LIC की साइट पर पॉलिसी की लिस्ट के साथ पैन की जानकारी दें। अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. एलआईसी की ओर से उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।

फॉर्म जमा होने के बाद रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट के सफल होने का मैसेज मिलेगा। अब आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन पॉलिसी के साथ लिंक हो गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना है। इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि, नाम, पॉलिसी नंबर दर्ज करना होगा। एक बार पंजीकृत होने के बाद, आप कभी भी अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

LIC अपने ग्राहकों को कई प्रकार की सुविधा देता है। आप मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी पॉलिसी के स्‍टेटस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आपको कोई जानकारी चाहिए तो आप 022 6827 6827 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago