Categories: Featured

आपको जल्द मिलेगा 60 रुपये वाले ईंधन से कार या स्कूटर चलाने का मौका, सरकार ने की ये बड़ी घोषणा

बढ़ते पेट्रोल के दामों से जनता का हाल बुरा है। पेट्रोल – डीज़ल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कुछ जल्‍द ही ऐसा ऐलान होने वाला है, जिससे आपकी कार चलाने का खर्च लगभग आधा रह जाएगा। वैकल्पिक फ्यूल के इस्‍तेमाल से ऐसा मुमकिन होगा। अब जल्द ही देश में लॉन्च होने वाली नई कारें एक से अधिक ईंधन विकल्पों के साथ आ सकती हैं।

इस तरह के इंजन ऑटोमोबााइल इंडस्‍ट्री के लिए अनिवार्य बनाए जाएंगे। सरकार फलेक्स-फ्यूल इंजनों को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। फ्लेक्स फ्यूल का मतलब है, यानी ऐसा ईंधन जो पेट्रोल की जगह एथनॉल पर भी फर्राटा भर सके।

वैकल्पिक ईंधन इथेनॉल की कीमत 60-62 रुपए प्रति लीटर है। जबकि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा है। इसलिए एथनॉल के इस्तेमाल से कार चलाना 40 फीसदी तक सस्‍ता हो जाएगा. यानी करीब, 35 रुपये/लीटर तक की बचत होगी। सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 3 से 4 महीने में मैं वाहन कंपनियों को अनिवार्य रूप से फ्लेक्स इंजन वाले व्हीकल लाने के​ लिए आदेश जारी करूंगा।

फ्लेक्स इंजन वे होते हैं तो एक से अधिक ईंधन पर काम करते हैं। हर रोज बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान लोगों ने अब इसके विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा है। इसलिए इथेनॉल के इस्तेमाल से देश के लोग 30-35 रुपए प्रति लीटर की बचत करेंगे। सरकार के इस कदम से किसानों को मदद और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

लोग अब इलेक्ट्रिक इंजन वाले वाहन की तरफ ज़्यादा रुख कर रहे हैं। नितिन गड़करी ने कहा है कि उन्होंने कहा, “मैं परिवहन मंत्री हूं, मैं उद्योग के लिए आदेश जारी करने जा रहा हूं कि केवल पेट्रोल से चलने वाले इंजन नहीं होंगे, हमारे पास फ्लेक्स-फ्यूल इंजन होंगे। लोगों के पास विकल्प होगा कि वे 100 प्रतिशत कच्चा तेल या 100 प्रतिशत इथेनॉल में किसका इस्तेमाल करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago