Categories: Featured

नमक-दाल से लेकर अब सेना के लिए एयरक्राफ्ट भी बनाएंगे रतन टाटा, जानें कितने लोगों को मिलेगा रोजगार

भारत ने 56 ‘C-295’ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की खरीद के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ करार किया है। आप चाहे रेगिस्तान में हों या पहाड़ों पर, चाहे गांव में हों या शहरों में, टाटा ग्रुप की कोई न कोई चीज आपको अपने आसपास जरूर दिख ही जाएगी। फिर चाहे वह नमक, चाय हो या फिर ट्रक, बस या गहने टाटा ग्रुप एक ऐसा समूह है, जिसका कोई ना कोई प्रोडक्ट घर के किसी न किसी कोने में मौजूद होता ही है। फिर चाहे बह गरीब हो अमीर टाटा ग्रुप किसी के साथ भेदभाव नहीं करता।

एयरोस्पेस इकोसिस्टम विस्तार करने के लिए टाटा ग्रुप एयरबस के साथ साझेदारी कर भारतीय वायु सेना को 56 सी-295 सैन्य विमान देगा। टाटा ग्रुप के कारोबार में एक और नगीना जड़ चुका है। प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी डिफेंस डील रतन टाटा की झोली में आ गिरी है। जी हां Tata Group की कंपनी Tata Advanced System, बहुत जल्द देश की वायुसेना के लिए हवाई जहाज बनाते हुए आपको दिख जाएगी।

अगले दस साल में 56 C-295MW ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। टाटा-एयरबस ने भारत में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाने के लिए केंद्र के साथ 22,000 करोड़ का डील साइन किया है। ये एयरक्राफ्ट एयरबस डिफेंस एंड स्पेस स्पेन से खरीदे जाएंगे। इनकी टोटल कीमत 20 हजार करोड़ रुपए होगी। अगले 48 महीने के भीतर 16 एयरक्राफ्ट रेडी-टू-फ्लाई कंडीशन में स्पेन से आएंगे। बचे 40 का निर्माण टाटा ग्रुप अगले 10 साल में देश में करेगा।

इससे 15 हजार हाई स्किल्ड जॉब क्रिएट होंगी। इसके साथ ही 10 हजार लोगों को इनडायरेक्ट रोजगार मिलेगा। कुल 56 विमानों में से 40 का निर्माण भारत में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, जबकि 16 विमानों को स्पेन में बनाया जाएगा। भारतीय वायु सेना के सैन्य विमानों के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश में टाटा-एयरबस विनिर्माण प्लांट स्थापित किये जा सकते हैं। यह डील केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित किया गया।

इससे भारत के एयरोस्पेन इकोसिस्टम का विकास होगा। भारत में असलाह हो या एयर क्राफ्ट या फिर कोई भी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा प्रोजेक्ट इसकी जिम्मेदारी HAL यानी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पर होती थी। HAL ही भारतीय सेना को युद्धक विमान, युद्ध के साजो सामान और हथियार बनाकर देती रही है। लेकिन ये पहली बार होगा जब देश की कोई प्राइवेट कंपनी वायुसेना के लिए हवाई जहाज बनाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago