Categories: Featured

शादी से 3 दिन पहले महिला बनी मां, हफ्तों तक नहीं दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण अचानक दिया बच्च को जन्म

शादी का दिन सिर्फ दूल्हा – दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि परिवार में हर किसी के लिए काफी ख़ास होता है। ऐसे ही शादी की तैयारियां चल रही थीं। सब शादी से जुड़े कामों में जुटे थे। इसी बीच बेहद चौंकाने वाली बात हुई। शादी के ठीक तीन दिन पहले दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। हैरत की बात है कि न सिर्फ दूल्हा बल्कि दुल्हन को भी नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट है।

शादी से ठीक पहले ही बच्चे का जन्म होने से दूल्हा और बाकी सभी चकित हैं। महिला ने अपनी शादी से महज तीन दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया। अपना दुख जाहिर करते हुए महिला ने बताया कि इस प्रेग्नेंसी को लेकर वह बिल्कुल अंजान थी।

दुल्हन के माता – पिता को एक झटका सा लगा है। दूल्हा विश्वास नहीं कर पा रहा है। मामला ब्रिटेन का है। 40 साल की लीज़ा के अनुसार, उसकी शादी होने वाली थी। तभी ठीक दिन पहले उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा और बच्चे का जन्म हुआ। हैरानी की बात है कि उन्हें प्रेग्नेंसी का अंदाज़ा ही नहीं था। लीज़ा ने बताया, मुझे लगता था कि मैं माँ बनने के लिए बहुत उम्रदराज हो चुकी हूँ। शादी से ठीक पहले उसे अचानक पेट में दर्द हुआ।

उसे प्रेग्नेंसी का एक भी सामान्य लक्षण नहीं दिख रहा था। जब वह बाथरूम गई तो ब्लीडिंग हुई. वह देखकर समझ गई कि ये सामान्य ब्लड नहीं था। खून इतना ज्यादा निकल रहा था कि वह खून से लथपथ थी। लीज़ा ने जब देखा कि उसे दो बार पीरियड्स नहीं हुए हैं, तो उसने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, जिसमें रिजल्ट नेगेटिव आया। लीजा ने इसे पेरी-मेनोपॉज का लक्षण समझकर इग्नोर कर दिया।

उसका ना तो जी मिचलाता था और नाहीं बदन में दर्द महसूस हुआ। लीज़ा को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। और यहाँ उसने बच्चे को जन्म दिया। लीज़ा बताती हैं कि दो महीने तक पीरियड नहीं आये थे।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago