Categories: Press Release

संजय नगर रेलवे झुग्गी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जहां अरावली की पहाड़ियों एवं पर्यावरण की आड़ में मजदूर परिवारों के मानवाधिकारों को कुचल कर वैश्विक महामारी के दौर में कई बस्तियों को उजाड़ कर फेंक दिया गया जिसमें खोरी गांव, महालक्ष्मी डेरा, जमाई कॉलोनी पुनर्वास के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं किंतु हरियाणा सरकार और नगर निगम बेदखल मजदूर परिवारों के साथ असंवेदनशीलता बरतता नजर आ रही है।

वहीं दूसरी ओर रेलवे प्रशासन ने भी गरीब मजदूर परिवारों को कोरोना की महामारी के दौरान बेदखल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही रेलवे प्रशासन द्वारा इंदिरा नगर की 200 झुग्गियों को बिना पुनर्वास के बेदखल कर दिया गया जो अमानवीय कृत्य है।

साथ ही फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास में बसी संजय नगर की झुग्गियों को नॉर्दन रेलवे प्रशासन द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2021 को नोटिस दिया गया जिसके कारण मजदूर परिवार अत्यंत भयभीत हो गए है।

मजदूर आवास संघर्ष समिति के सदस्य एवं बस्ती निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि संजय नगर में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जैसे घरेलू कामगार, निर्माण मजदूर, हॉकर्स, फैक्ट्री मजदूर जिनके लभभग 500 से ज्यादा परिवार पिछले 50 वर्षों से रह रहे हैं।

लगभग 3000 की जनसंख्या वाले संजय नगर में 575 से ज्यादा गर्भवती एवं धात्री महिलाएं हैं जबकि दो आंगनवाड़ी केंद्र एवं एक सामुदायिक केंद्र भी बना हुआ है। मजदूर आवास संघर्ष समिति द्वारा संजय नगर में लगभग 3 बैठके की गई जिसके दौरान संजय नगर के मजदूर परिवारों ने चंडीगढ़ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है।

इसी फैसले को अंतिम रूप देने के लिए दीपक शर्मा ने मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से संजय नगर रेलवे झुग्गियों के आवास का मामला आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रिट डालकर स्टे एवं पुनर्वास की गुहार लगाई है।

संजय नगर रेलवे झुग्गी वासियों को मिला मजदूर आवास संघर्ष समिति का साथ

मजदूर आवाज संघर्ष समिति के नेशनल कन्वीनर निर्मल गोराना ने बताया कि वैश्विक महामारी में रेलवे द्वारा बेदखली के नोटिस जारी करना असंवेदनशील एवं अमानवीयता का परिचय देता है”। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज रीट को स्वीकार कर लिया है और यह मामला सुनवाई के लिए दिनांक 28 सितंबर 2021 को रखा गया है।

समिति ने हरियाणा सरकार से “बस्ती के नियमितीकरण एवं इन सीटू रिहैबिलिटेशन तथा जीरो इविक्शन पॉलिसी की मांग की है”। निर्मल गोराना ने आगे बताया की ओल्गा टेलिस बनाम मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन1985, सुदामा सिंह बनाम दिल्ली सरकार 2010, अजय माकन एंड अदर्स बनाम भारत सरकार 2019 सहित कई मामलों में मजदूर परिवारों को आवास के मुद्दे पर राहत मिली है और माननीय कई अदालतों ने लाखों घरों को इन आदेशों के आधार पर स्टे दिया हुआ है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट आवे आवास के आदेशों एवं संविधान के अनुच्छेद 21 के आधार पर पीड़ित परिवारों को राहत दे सकता है ऐसी उम्मीद है।संजय नगर बस्ती निवासी ज्ञान देवी ने बताया की उसके पास वर्ष1994 का वोटर कार्ड है।

केला देवी ने बताया की वर्ष 1990 से उसका परिवार राशन कार्ड के द्वारा सरकार से राशन ले रही है जबकि एकाएक रेलवे उजाड़ने के लिए छाती पर खड़ा है। ऐसे दौर में हमारे पास न रोजगार है न धन, न सरकार का सहयोग।

झुग्गियों को बचाने के लिए मानवाधिकार अधिवक्ता आगे आए

फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट नीलम ने बताया की संजय नगर बस्ती में चिपके नोटिस के अनुसार मजदूर परिवारो के पास न समय है और न पैसा है की वो कही अपने लिए कही घर किराए पर ले पाए। ऐडवोकेट विनोद कुमार ने बताया की इस महामारी में मजदूर परिवारों को बिना पुनर्वास के बेदखल करना मानवाधिकारों का घोर उलंघन होगा।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago