Categories: Faridabad

फरीदाबाद में फिर बढ़ा कोरोना ग्राफ, सैकड़ों नए मरीजों के साथ आज हुई इतनी मौतें

फरीदाबाद में दिन प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसी के साथ इस घातक वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रहे है। 18 जून को फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1912  तक पहुंच गई है और 3 नई मौतों के साथ यह आंकड़ा बढ़कर अब 46 हो चुका है।

फरीदाबाद में आज कोरोना के नए 105 मामले दर्ज किए गए है। इन आंकड़ों के साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 1912 हो चुके हैं तथा आज 3 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।

फरीदाबाद में फिर बढ़ा कोरोना ग्राफ, सैकड़ों नए मरीजों के साथ आज हुई इतनी मौतें

जिसके बाद फरीदाबाद में कोरोना के कारण मृत्यु का आंकड़ा 46 हो गया है और फिलहाल 543 कोरोना संक्रमितों का अस्पताल में उपचार जारी है जबकि 620 संक्रमित मरीजों को घरों में ही आइसोलेशन पर रखा हुआ है।

अभी तक 703 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिन 46 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है वो पहले किसी ना किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे जिस कारण उनकी हालत गंभीर हुई और बाद में मृत्यु हो गई।

डॉ राम भगत ने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें।

जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए।

जब प्रशासन द्वारा जनता को बचाने के इतने प्रयास किए जा रहे हैं तब ना जाने क्यों कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वे फेस मास्क का प्रयोग करें व सोशल डिस्टेंस बनाए रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago