यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सौम्या आनंद ने बढ़ाया जिले का मान, कांग्रेसी नेता ने सौम्या आनंद के घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर दी बधाई


फरीदाबाद। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सौम्या आनंद का आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने अपने समर्थकों सहित उनके सेक्टर-2 स्थित निवास पर जाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। सिंगला ने सौम्या को आर्शीवाद देते हुए कहा कि यह बिटिया इसी प्रकार भविष्य में फरीदाबाद का नाम गौरवान्वित करती रहे, ऐसी प्रभु से उनकी कामना है।

लखन सिंगला ने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कमतर नहीं है, चाहे देश की सुरक्षा की बात हो या फिर आधुनिक टैक्रोलॉजी या फिर राजनीति, हर क्षेत्र में महिला शक्ति आगे बढक़र पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर समाज निर्माण में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सौम्या आनंद की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा बिना कोचिंग लिए पहली बार में ही उत्तीर्ण कर ली।

लखन सिंगला ने सौम्या आनंद के परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बिटिया को शिक्षित करके एक मिसाल पेश की है कि बेटियों को भी बेटों की तरह उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने जिले के छात्र-छात्राओं से सौम्या आनंद से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वह शिक्षा को प्राथमिकता दे क्योंकि सही मायनों में शिक्षित बनकर ही देश व समाज निर्माण में अपना योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक रावत, कांग्रेसी नेता राजू धारीवाल, संदीप वर्मा आदि मौजूद थे।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago