सिविल अस्पताल बादशाह खान की 70 वर्ष पुरानी पानी की कंडम घोषित हुई टंकी

फरीदाबाद, सिविल अस्पताल बादशाह खान की 70 वर्ष पुरानी पानी की कंडम घोषित हुई टंकी आज सुबह 8.20 मिनट पर गिर गई। इस टंकी के गिरने से समीप स्थित सीपीडब्लयूडी के कार्यालय की दीवार भी टूट गई।
भारत से अलग होकर पाकिस्तान बनने के बाद फरीदाबाद पहुंचे पुरूषार्थी समाज के लोगों ने कड़ी मेहनत कर वर्ष 1951 में बादशाह खान सिविल अस्पताल का बनाया था। इस अस्पताल का शुभांरभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने किया।

अस्पताल परिसर में पीने के पानी स्थापित टंकी को पीडब्लयूडी विभाग ने कुछ वर्ष पहले कंडम घोषित कर दिया। आज सुबह 8. 20 मिनट पर यह पानी की टंकी खुद ब खुद ढह गई। शुक्र है उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था।


गौरतलब है कि फरीदाबाद में एन.एच.एक, दो, तीन, चार, पांच, पुरानी प्रैस कालोनी, न्यू प्रैस कालोनी आदि क्षेत्रों में उस समय के प्रशासन ने पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से पानी की टंकियों का निर्माण करवाया था। समय के साथ-साथ यह टंकी कंडम घोषित कर दी गई, लेकिन इन्हें अभी तक तोड़ा नहीं गया। जिस कारण एक-एक कर कई टंकियां खुद व खुद धराशायी हो रही है। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

एनआईटी क्षेत्र की पुरानी प्रैस कालोनी की पानी टंकी व नगर निगम नर्सरी बाग की टंकी अपने आप गिर गई। जबकि तिकोना पार्क, सैक्टर-11 पीडब्ल्यूडी कार्यालय व अन्य कई टंकियां गिरने के कारगर पर है। प्रशासन को जल्द से जल्द इन कंडम घोषित हुई टंकियों को गिरना चाहिए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago