Categories: Featured

इन स्टेशनों से हो कर गुजरेगी दिल्ली – बनारस बुलेट ट्रैन, 865 KM की दुरी 4 घंटे में होगी पूरी

दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन चलेगी। इससे कई लोगों का लाभ होगा और उनका समय भी बचेगा। तेज रफ्तार और वायुगीतक आकृति की वजह से ही ख़ास रेलगाड़ी का नाम “बुलेट ट्रेन” रखा गया है। प्रदेश को आधुनिक सुविधाओं से लैस कराने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से बनारस के बीच बुलेट ट्रेन का खाका तैयार कर लिया गया है। बुलेट ट्रेन का रूट कन्नौज से कानपुर के अरौल व मकनपुर होते हुए उन्नाव के बांगरमऊ से होगा।

जल्द ही डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। यह हाई स्पीड कारिडोर उत्तर प्रदेश के 22 जिलों तथा दिल्ली के दो जिलों से होकर गुजरेगा। दिल्ली में पहला तो बनारस के मंडुआडीह में आखिरी स्टेशन बनेगा।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की फाइनल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल बिल्हौर को कानपुर से कासगंज लाइन जोड़ती है। इसके लिहाज से बुलेट ट्रेन का एक और स्टेशन यहां बना दिया जाए तो शहर को भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

उत्तर मध्य रेलवे जनसंपर्क के अनुसार यह बड़ा प्रोजेक्ट है, इसी वजह से इसकी निगरानी की सारी जिम्मेदारी सीधे रेल मंत्रालय की ही होगी। ऐसी स्थिति में पूर्व निर्धारित रूट से छेड़छाड़ की संभावनाएं भी नहीं होगी क्योंकि कानपुर को बुलेट ट्रेन से कनेक्टिविटी की मांग चल रही है, ऐसे में इस पर विचार किया जा रहा है।

वाराणसी से दिल्ली के लिए 865 किमी कुल दूरी तय करनी होगी। इस बुलेट ट्रेन की सबसे खास बात यह होगी कि यह सफर दिल्ली से बनारस के बीच महज 4 घंटे में पूरी कर लेगी। बुलेट ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा होती है, इसी वजह से दिल्ली से बनारस के बीच की दूरी ये ट्रेन 4 घंटे में पूरी करेगी।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago