Categories: Uncategorized

हरियाणा सरकार लेकर आई बेरोजगारों के लिए योजना , यह फार्म खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी

हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने एवं सभी लोगों को दूध की उपलब्धि से संबंधित नई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा हाईटेक मिनी डेयरी योजना के तहत पशु पालक 4, 10, 20 तथा 50 पशुओं की डेयरी स्थापित कर सकते हैं । इसके तहत 4 व 10 पशुओं की डेयरी स्थापित करने वाले व्यक्तियों को 25% सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार 20 व 50 पशुओं की डेयरी पर ब्याज की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है । इस योजना के तहत अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्तियों के लिए 2-3 पशुओं की डेयरी स्थापित करने एवं सूअर पालने के लिए 50% सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना के तहत यह भी बताया कि भेड़ व बकरियों की डेयरी स्थापित करने वाले लोगों को 90% सब्सिडी दी जाएगी । जो भी व्यक्ति डेयरी स्थापित करना चाहता है उसे सरल पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा । पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कैंसिल चेक तथा बैंक की एनओसी नॉट अपलोड करनी होगी। विभाग द्वारा चलाई जाने वाली नई योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस के विभाग के निकटतम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इस व्यावसायिक प्रशिक्षण में अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर व करनाल से 6 महिलाओं सहित 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है । भारत दुग्ध उत्पादन में विश्व में नंबर वन है परंतु गाय प्रति व्यक्ति दूध उत्पाद में काफी पीछे हैं । लोग गाय से ज्यादा भेस को पालना पसंद करते हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से भी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं हैं। सरकार ने गौसंवर्धन के लिए योजनाएं तो निकली है मगर उन्हें कितना धरातर पर लाया गया है वह आप और हम बखूबी जानते है।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago