Categories: Featured

14 की उम्र में KBC में जीते 1 करोड़ रुपये, फिर बने IPS, आज इनसे थर-थर कांपते हैं अपराधी

भारत में लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति पर कई ऐसे लोग आते हैं जो बेहद आम तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर रहे होते हैं। टेलीविजन के मशहूर क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में अब तक कई लोग करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2001 में एक लड़के ने महज 14 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये जीते थे। लड़के का नाम रवि सैनी है, जिन्होंने बाद में यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम क्लियर किया और अब गुजरात के पोरबंदर में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

लोग अपनी प्रतिभा के दम पर कौन बनेगा करोड़पति को शो तक पहुंच पाते हैं, लेकिन इसमे से बहुत की कम लोग ऐसे होते हैं जो शो में एक करोड़ रुपए का इनाम जीतकर आते हैं। रवि मोहन सैनी ने साल 2001 में महज 14 साल की उम्र में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सभी 15 सवालों के सही जवाब दिए थे और एक करोड़ रुपये जीते थे।

रवि सैनी ने जब ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर’ में हिस्सा लिया था, तब वे 10वीं क्लास में पढ़ रहे थे। वर्ष 2001 से 2004 के बीच बच्चों को इस शो में आने का मौका दिया गया, जब चैनल ने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर शूरू किया था। इस शो में एक बच्चा ऐसा भी आया जिसने महज 14 साल की उम्र में सभी 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए का इनाम जीता था। बच्चे की सफलता की कहानी यहीं नही खत्म होती है, यह बच्चा जो अब बड़ा हो गया है, उसने अपनी मेहनत के दम पर आज देश की पुलिस विभाग में प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है।

लगन हो तो किस्मत साथ दे ही देती है। इसके कई उदाहरण टीवी के जाने-माने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में देखने को मिलते रहे है। रवि मोहन सैनी मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं और उनके पिता नौसेना के रिटायर्ड अफसर हैं। पिता की पोस्टिंग की वजह से उनकी स्कूली पढ़ाई आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित नौसेना पब्लिक स्कूल से हुई और एकेडमिक करियर में टॉपर रहे हैं।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए कई लोग करोड़पति बन चुके हैं। 12वीं के बाद रवि मोहन सैनी ने जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप के दौरान उनका चयन सिविल सर्विस में हो गया। उनके पिता नेवी में थे और उनसे प्रभावित होकर ही उन्होंने आईपीएस चुना।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago