Categories: Uncategorized

मुफ्त में लगवाएं यह चार्जिंग स्टेशन और करें हजारों की कमाई, कहीं भी कर सकते हैं इसे इंस्टॉल

इलेक्ट्रिक टू–व्हीलर्स बनाने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी eBikeGo अब देशभर में अपना चार्जिेग स्टेशन नेटवर्क तैयार कर रही है। योजना को सफल बनाने के लिए कंपनी ने एक अनोखा तरीका निकाला है।

कंपनी आम लोगों को उनके दुकान या मकान के बाहर मुफ्त में चार्जिंग स्टेशन लगाकर पैसे कमाने का मौका लेकर आई है।

मुफ्त में लगवाएं यह चार्जिंग स्टेशन और करें हजारों की कमाई, कहीं भी कर सकते हैं इसे इंस्टॉल

eBikeGo ने अपने eBikeGo Charge को पोर्टेबल बनाया है। इसे किसी भी दीवार पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। कंपनी के ये चार्जिंग स्टेशन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) इनेबल्ड (enabled) हैं और वाईफाई (WiFi) से जुड़े रहने वाले चार्जिंग स्टेशन हैं।

हर आधा किलोमीटर पर लगेगा चार्जिंग स्टेशन

eBikeGo पूरे देश में एक लाख से अधिक चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार करना चाहती है। इसके लिए कंपनी मुफ्त में रेजिडेंशियल अपार्टमेंट, होस्टल या किराने की दुकानों के बाहर यह चार्जिंग स्टेशन लगाकर इनके मालिकों को कमाई का मौका दे रही है। कंपनी की योजना है कि हर आधा किलोमीटर की दूरी पर इस तरह के चार्जिंग स्टेशन लगाएं।

ऐसे में यदि आपकी दुकान या मकान के बाहर एक-दो गाड़ी खड़ी करने की जगह है, तो आप भी मुफ्त में इस चार्जिंग स्टेशन को लगवाकर कमाई कर सकते हैं।

बिना किसी लागत या चार्ज के लोगों की होगी कमाई

कंपनी का कहना है कि जो लोग यह चार्जिंग स्टेशन अपनी दुकान या मकान के बाहर लगाते हैं तो उन्हें इससे होने वाली कमाई का एक हिस्सा दिया जाएगा। वहीं लोगों को इसे लगाने का न ही किसी प्रकार की लागत होगी और न तो कोई चार्ज देना होगा।

इन शहरों को मिलेगी सुविधा

eBikeGo ने यह चार्जिंग स्टेशन मुंबई में लगाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले दिनों में कम्पनी नई दिल्ली, बेंगलुरू, इंदौर, पुणे, अमृतसर और हैदराबाद जैसे शहरों में भी इन चार्जिंग स्टेशन को लगाना शुरू करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago