कोरोना मरीजों को स्वस्थ करने में सबसे अहम योगदान स्वास्थ्य विभाग का हैं। ऐसे में कोरोना योद्धाओं द्वारा मरीजों को देख – रख में कितना ध्यान रखा जा रहा है, और एक डॉक्टर्स की क्या भूमिका है।
उक्त विषय पर बात करने के लिए विधायिका सीमा त्रिखा ने फरीदाबाद के नोडल अधिकारी डॉक्टर राम भगत सिंह बातचीत करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का जायजा लिया।

उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि फरीदाबाद में मरीजों की क्या कंडीशन है और उन्हें किस तरह का इलाज दिया जा रहा। जिस पर डॉक्टर ने जवाब देते हुए बताया कि फरीदाबाद में वैसे तो मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग भी अपनी पुरजोर कोशिश से मरीजों का इलाज करने में जुटी है।
इसके अलावा डॉ राम भगत ने यह भी स्पष्ट किया कि फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत में उनकी पहले से कई बीमारियां भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल कोरोना संक्रमित से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज नहीं की गई है।
वहीं डॉक्टर ने आमजन को सलाह देते हुए कहा कि समय-समय पर हाथ धोते रहने से, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने से हमेशा मास्क लगाकर रखने से सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होने कहा हर सर्दी जुखाम का अर्थ कोरोना के लक्षण ही नहीं है, बस जरूरत पड़ने पर कोरोना का टेस्ट जरूर कराए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…