Categories: Crime

हरियाणा: केबीसी के नाम पर महिला को लगा इतने लाख का चूना, फेसबुक पर आया था मैसेज

आजकल रियलिटी शो के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ (Kaun Banega Crorepati?) को काफी संख्‍या में लोग देखते हैं, वहीं कुछ लोग इसे अपनी कमाई का जरिया बनाकर भोले–भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक ठगी का मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है।

बता दें कि केबीसी के नाम पर ठगों ने एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने महिला को 25 लाख रुपये जीतने का झांसा दिया था।

हरियाणा: केबीसी के नाम पर महिला को लगा इतने लाख का चूना, फेसबुक पर आया था मैसेज

फेसबुक पर आया था मैसेज

पानीपत निवासी बरखा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके फेसबुक पर केबीसी के जरिए 25 लाख रुपये जीतने का एक मैसेज आया।

इसके बाद ठगों ने उससे कभी सिक्योरिटी चार्ज तो कभी इनकम टैक्स के नाम पर रुपए जमा कराने के लिए कहा था। इसी तरह वह ठग के झांसे में आ गई और ठग उससे रुपए ऐंठते रहे।

ऐसे हुआ था ठगी का आभास

पुलिस के अनुसार महिला धीरे-धीरे ठगों के जाल में फंसती चली गई और लगभग डेढ़ लाख रुपये गंवा बैठी। हालांकि जैसे ही महिला को इस ठगी का आभास हुआ, तो उसने ठगों को पैसे लौटाने के लिए कहा। लेकिन उसके बाद न तो उसके खाते में पैसे आए और न ही ठगों ने लौटाए। इसके बाद वह इस ठगी की शिकायत दर्ज कराने थाने आयी।

दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

संबंधित मामले को लेकर डीएसपी पूजा डाबला ने बताया कि महिला ने केबीसी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित मामले में दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गहने बेचकर ठगों को दिए थे रुपए

महिला का कहना है कि सामने वाले व्यक्ति ने खुद को केबीसी का डीएम बताया और खुद की पहचान विक्रम के रूप में बताई थी। यही नहीं, उसने अपने गहने बेचकर यह रुपये दिए थे। बता दें कि 21 सितंबर को पानीपत के मॉडल टाउन की गांधी कॉलोनी निवासी बरखा के साथ यह ठगी हुई थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago