Categories: Press Release

संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया सीलिंग अभियान

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि निगम का लगभग 200 करोड़ रूपये पुराना संपत्ति कर बकाया चल रहा है जिसमें 38 करोड़ के मामले विभिन्न कोर्टो में विचाराधीन है तथा 36 करोड़ रूपये सरकारी विभागों के विरूद्ध बकाया है और बाकी लगभग 125 करोड़ रूपये वसूले जाने है ।

इन बकायेदारों को बार-बार नोटिस जारी किए जा चुके है उसके बाद भी बकायेदारों ने अपना बकाया कर निगम में जमा नहीं कराया है। निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने आज बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये कार्यवाही की।

संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया सीलिंग अभियान

फरीदाबाद एनआईअी जोन-1 के क्षेत्र में पड़ने वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्ध लगभग 9.16 लाख रूपये, ओल्ड फरीदाबाद जोन के क्षेत्र में पड़ने वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्ध लगभग 3.22 लाख रूपये तथा बल्लभगढ़ जोन-2 के क्षेत्र में पड़ने वाली 15 इकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 12.61 लाख रूपये संपत्ति कर राशि पिछले कई वर्षों से बकाया है, के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए आज सीलिंग की कार्यवाही की गई है।

निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि कर वसूली में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी प्रकार बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही लगातार चलाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago