Categories: Featured

फरीदाबाद से निकलने वाला देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे मार्च 2023 तक बनकर हो जाएगा तैयार

दिल्ली से मुंबई का सफर आने वाले समय में महज 12 से 13 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। दिल्ली और मुंबई को एक और सड़क मार्ग से जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के काम को वर्ष 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे को गति देने के लिए बाईपास किनारे पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है। सेक्टर-17 से लेकर कैल गाव तक हजारों पेड़ काटे जा चुके है।

लगभग 1380 किलोमीटर लंबाई का दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस हाईवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है। फरीदाबाद के सेक्टर-37 तक एक्सप्रेस वे के रास्ते में आ रहे पेड़ों की कटाई का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

फरीदाबाद से निकलने वाला देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे मार्च 2023 तक बनकर हो जाएगा तैयार

आप दो साल बाद अपने वाहन से सिर्फ 12 घंटे का सफर तय करके दिल्ली से मुंबई पहुंच सकेंगे। दिल्ली-वड़ोदरा-मंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा, फरीदाबाद व गाजियाबाद से जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाना है। यह एक्सप्रेसवे नोएडा में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर सोहना में केएमपी एक्सप्रेसवे तक जाएगा, जहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे केएमपी को क्रॉस करेगा। कालिंदी कुंज होते हुए सेक्टर-37 की सिक्स लेन सड़क बनाई जाएगी, जिसका कुछ हिस्सा एलिवेटिड होगा। उसके बाद फरीदाबाद में कैल गांव तक बने बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन का बनाया जाएगा।

आधा दर्जन राज्यों से गुजरने वाला दिल्ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा, जो मार्च-2023 तक बनकर तैयार होगा। इस पर लगभग 95 हजार करोड़ रूपये की लागत आएगी। कैल गांव से आगे सोहना तक नए सिक्स लेन रोड का निर्माण होगा। फरीदाबाद में बाईपास रोड को 12 लेन करने के लिए इसके दोनों तरफ पेड़ों को कटाने के साथ ही बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाना है। वहीं, अवैध निर्माणों को हटाया जाना है।

तमाम बाधाओं के बावजूद दिल्ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे प्रोजेक्‍ट को जल्‍द से जल्‍द पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। एक्सप्रेस-वे के लिए फरीदाबाद में कैल गांव, नंगला जोगियान, मोहला, हरफला, भनकपुर, जाजरू, सीकरी की जमीन अधिग्रहण की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago