Categories: Featured

पुणे के बाद अब मुंबई में भी लिया धोनी ने खूबसूरत बंगला, दिखता है अरब सागर मनमोहक नज़ारा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही सन्यास ले लिया है लेकिन उनकी इनकम पर कुछ असर नहीं पड़ा है। भारतीय टीम के सबसे सक्सेसफुल कप्तान रह चुके अभी भी क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं और लगातार ही आईपीएल खेल रहे हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में एक घर खरीदा है जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

उनके फैंस में कमी नहीं आयी है। उन्हें दुनिया हमेशा उनके कूल अंदाज के लिए याद करेगी। महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में पुणे में भी एक घर खरीदा है। महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में भी अपना एक घर बनवा रहे हैं।

पुणे के बाद अब मुंबई में भी लिया धोनी ने खूबसूरत बंगला, दिखता है अरब सागर मनमोहक नज़ारा

धोनी सफलता और लोकप्रियता के शिखर पर हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने मैदान में नहीं मैदान के बाहर भी अपना जलवा बिखेरा है। महेंद्र सिंह धोनी के पास एक फार्म हाउस भी है जहां पर वह लगातार खेती करते हैं और पशुपालन भी करते हैं। कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी अपने रांची में स्थित फार्म हाउस पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे और सब्जियां उगा रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाले फार्म हाउस का नाम कैलाशपति है।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में एक घर बनवा रहे हैं उस घर की खास बात यह है कि उस घर से अरब सागर बिल्कुल साफ साफ दिखाई देता है इनका यह घर बहुत ही खूबसूरत है।

इन दिनों माही अपने इस नए घर को लेकर खूब सुर्ख़ियों में भी बने हुए है। कुछ समय पहले धोनी रांची में स्थित अपने फार्म हाउस पर अपने परिवार के साथ रहने चले गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago