Categories: Uncategorized

फिर बरपा डेंगू का कहर, बेड की कमी से बेहाल हुई जनता

प्रशासन द्वारा किए गए कई प्रयासों के बाद भी डेंगू का डंक  पीड़ा दे रहा है। यह बीमारी बरसात बड़ने के साथ साथ और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। इससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है। 

फिर बरपा डेंगू का कहर, बेड की कमी से बेहाल हुई जनता

इस बीमारी को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही बादशाह खान अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया था जोकि  पहले कोविड सेंटर बनाया गया था , और सिर्फ कोरोना संक्रमित लोगो को ही भर्ती किया जाता था । अब की महत्पूर्ण समस्या को मध्यनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया था।

अब हर अस्पताल में डेंगू के मरीज आ रहे है और देखते ही देखते सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल भर चुके है। किसी भी अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं हैं। बीके अस्पताल में तो बेड फुल होने की वजह से मरीजों का इलाज बैंचो पर ही  किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी किए आंकड़ों के अनुसार शहर में अब तक 117 मामले सामने आ चुके है। लार्वा मिलने के चलते विभाग ने अभी तक 2500 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। यह समस्या पूरे जोरों शोरों से बढ़ती जा रही है। यह अधिकतर बच्चो और बुड़ो में पाई जा रही है।

प्रशासन तो अपनी पूरी कोशिश कर ही रहा है मगर हमे अपनी तरफ से भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे कि हम इस बीमारी से जूझने से बच सके । हमे अपने घरों में , घरों के बाहर भी पानी नहीं भरने देना है, मच्छरों से बचने के लिए हमे पूरी बाह के कपड़े पहनने है, मचरदानी के अंदर सोना है, ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी पीना है, ठंडी चीजों से दूर रहना है, ज्यादा बाहर नही घूमना है। इन सब चीजों से हमारा बचाव हो सकता है और हमे अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago