Categories: Uncategorized

महीने की शुरुआत में ही प्रदूषण ने लगाया शतक, हरियाणा पीसीबी ने सील किए यह उद्योग

इस सितंबर बरसात के कारण शहरवासियों को वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली हुई थी। वायु प्रदूषण बोर्ड भी चैन की नींद ले रहा था। बारिश ने हवा में फैले प्रदूषण को धोकर वातावरण को साफ किया था। सितंबर की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी। सितंबर माह में हुई बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड भी तोड़े।

लगातार हो रही बारिश ने प्रदूषण के स्तर को काफी नीचे कर दिया। पिछले माह प्रदूषण का स्तर 50 अंक से नीचे रहा जो बेहतर माना जाता है।

महीने की शुरुआत में ही प्रदूषण ने लगाया शतक, हरियाणा पीसीबी ने सील किए यह उद्योग

लेकिन जैसे ही अक्टूबर की शुरुआत हुई, प्रदूषण का स्तर चढ़ने लगा है। 1 अक्टूबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 अंक पर पहुंच गया। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को अवकाश के बावजूद उद्योग चले।

100 के पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

अभी वायु प्रदूषण का स्तर 100 अंक के पर पहुंच गया है। बरसात खत्म होते ही प्रदूषण का स्तर फिर से बिगड़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट के अनुसार शनिवार शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 अंक पर पहुंच गया।

100 अंक से ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स को मॉडरेट स्थिति में गिना जाता है। मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण की स्थित और अधिक खराब हो सकती है।

प्रदूषण के कारण सील किए उद्योग

शनिवार 2 अक्टूबर को अवकाश के दिन कम वाहन चलते हैं। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नरेंद्र नगर, बबैल रोड पर कुछ उद्योगों को सील भी किया था। लेकिन उसके बावजूद भी उद्योग चल रहे हैं।

बढ़ाई जाएगी उद्योगों की मॉनिटरिंग

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत ने बताया कि उनके द्वारा बिजली निगम को सील किए गए उद्योगों के कनेक्शन काटने के लिए आदेश दिए गए हैं। उद्योगों की मॉनिटरिंग भी बढ़ाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago