Categories: Featured

बेटी ने भागकर की शादी नाराज पिता ने भी छपवा दिया शोक संदेश, सभी हो गए हैरान

बच्चों की शादी के माता – पिता लाखों सपने देखते हैं। लड़की ने परिजनों की बगैर सहमति के अपनी पसंद के बॉयफ्रेंड से शादी की तो नाखुश परिजनों ने उसे मरा हुआ मान लिया। दरअसल, मध्य प्रदेश में एक पिता ने बेटी के जीवित रहते उसके नाम का मृत्यु भोज रखने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती ने घर से भागकर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी।

पिता और बेटी का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है। पिता जब बेटी को समझाने गए तो उसने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में लाल पिता ने भी बेटी को मृत मानकर उसका मृत्यु भोज रखा।

बेटी ने भागकर की शादी नाराज पिता ने भी छपवा दिया शोक संदेश, सभी हो गए हैरान

लड़की के पिता ने शोक पत्रिका बांट उसके पुतले का क्रिया कर्म कर दिया। लड़की की शादी से पहले पिता ही लड़की का रक्षक होता है। जब यह मामला थाने पहुंचा तो वहां भी बेटी ने अपने पिता को पहचानने से इनकार कर दिया। युवती ने पुलिसवालों से कहा कि वो इस आदमी को नहीं जानती है। 19 साल की लड़की का पास के ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों क्लास 6 से एक-दूसरे को जानते हैं।

इस घटना से लोग स्‍तब्‍ध हैं। लड़की ने परिजनों की बगैर सहमति के शादी की थी इससे नाराज उसके पिता ने मरा हुआ मानकर शोक संदेश छपवा दिया। लड़के का अक्सर युवती के यहां आना-जाना था। इस बीच दोनों में प्यार हो गया और एक दिन दोनों ने गुपचुप तरीके से किसी को बताए बिना घर से भागकर शादी कर ली। जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में की गई, तो युवती अपने पति के साथ थाने पहुंची। यहां पिता ने अपनी बेटी को देखकर उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की तो वो बोल पड़ी- मैं नहीं जानती ये कौन हैं।

पिता अपनी बेटी के सुख दुःख के लिए हर दुःख झेलता है। लेकिन बेटी ने सरेआम पिता को पहचानने से इंकार कर दिया। बेटी की इस हरकत से आहत पिता ने भी उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए। उन्होंने बेटी को मृत समझकर उसका मृत्यु भोज आयोजन करने की ठान ली। नाराज़ पिता ने बाकायदा शोक संदेश छपवाकर अपने रिश्तेदारों और संबंधियों को मृत्यु भोज के लिए बुलाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago