Categories: Featured

पति-पत्नी के रूप में अलग, पर हमेशा दोस्त रहेंगे: सामंथा और चैतन्य का तलाक, ससुर को पसंद नहीं बहू का बोल्ड सीन करना?

अभिनेत्री सामंथा पिछले काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही उथल पुथल को लेकर चर्चा में थी। सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा है, पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे।

उन्होंने पति नागा चैतन्य संग शादी टूटने की खबर की पुष्टि कर दी है। तमाम अटकलों के बीच आखिरकार सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला कर लिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है।

पति-पत्नी के रूप में अलग, पर हमेशा दोस्त रहेंगे: सामंथा और चैतन्य का तलाक, ससुर को पसंद नहीं बहू का बोल्ड सीन करना?

लोगों ने कई तरह के कमैंट्स भी इस पोस्ट पर करे हैं। इतना ही नहीं सामंथा ने आगे लिखा कि हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी। आगे पोस्ट में सामंथा लिखती हैं, ‘हम अपने फैंस, शुभचितंकों से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। हमारी निजता का सम्मान होना चाहिए, ताकि हम लोग अपनी जिंदगी जी सकें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने जाने इस कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब दोनों के तलाक की खबर से सबकुछ साफ हो गया है। शादी में दरार की वजह एक्ट्रेस का करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्मा रही हैं, जो कि उनके ससुर नागार्जुन को पसंद नहीं है।

नागा और सामंथा चार साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और अब दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया है। शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago